Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 01:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गंगा पर पहला सिक्स लेन ब्रिज तैयार, 22 अगस्त को PM करेंगे उद्घाटन
Headlines

गंगा पर पहला सिक्स लेन ब्रिज तैयार, 22 अगस्त को PM करेंगे उद्घाटन

August 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : PM नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त को बिहार के दौरे पर रहेंगे, जिसमें वे पटना, गया और बेगूसराय का भ्रमण करेंगे। इसी क्रम में वे बेगूसराय में गंगा नदी पर बने औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल का उद्घाटन करेंगे।

PM के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एनटीपीसी से औंटा तक के मार्ग को ‘रेड ज़ोन’ घोषित किया गया है। ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। पटना-मोकामा से बेगूसराय आने वाले वाहन के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है, जिसमें औंटा-हाथीदह-लखीसराय-मुंगेर-साहेबपुर कमाल-बेगूसराय वहीं, बेगूसराय से पटना जाने वाले वाहन के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया गया है, जिसमें जीरोमाइल-तेघड़ा -बछवाड़ा-दलसिंहसराय-मुसरीघरारी-पटना है।

auto

PM की सुरक्षा को देखते हुए पटना एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थलों के पांच किलोमीटर के दायरे को ‘टेंपररी रेड ज़ोन’ घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पारा मोटर, पारा ग्लाइडिंग, पावर हैंड ग्लाइडिंग आदि उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस मुख्यालय ने इस बाबत सख़्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पुल की क्या है खासियत, निर्माण पर खर्च हुए 1,871 करोड़

गंगा पर बना भव्य औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त को करने वाले हैं। यह बिहार का पहला गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल है। पुल के निर्माण में लगभग 7 साल का वक्त लगा और 1,871 करोड़ रुपये खर्च हुए है।

खास बात यह है कि इस पुल का निर्माण कार्य नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में शुरू होकर पूरा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मुताबिक सिमरिया पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला अहम लिंक है। गंगा नदी पर बना यह आधुनिक पुल कुल 8.15 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 1.865 किलोमीटर मुख्य पुल और लगभग 6.285 किलोमीटर अप्रोच रोड शामिल है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मुताबिक पुल को एक्स्ट्रा-डोसेड तकनीक से तैयार किया गया है। यह न केवल मजबूत संरचना है बल्कि आधुनिक इंजीनियरिंग की मिसाल है।

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन द्वारा बुधवार को औंटा-सिमरिया सिक्स लेन केबल ब्रिज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि यह पुल पूर्वोत्तर राज्यों तक संपर्क को और मजबूत करेगा जिससे उद्योग एवं व्यापार को विशेष लाभ मिलेगा। नितिन नवीन ने कहा कि यह सिक्स लेन महासेतु मोकामा के औंट घाट और बेगूसराय के सिमरिया को जोड़ता है।

बेगूसराय के सांसद व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि उनके लोकसभा क्षेत्र में नरेन्द्र मोदी ने नया एनटीपीसी, नया फर्टिलाइजर, नई रिफायनरी दिया। उसी क्रम में औंटा-सिमरिया पुल को बनवाया गया। बिहार में पहली बार सिक्स लेन पुल बना है और यह बेगूसराय में बना है। ये बिहार के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि सिमरिया पुल के निर्माण से पहले लोग राजेंद्र पुल के सहारे यात्रा करते थे। 66 साल पहले राजेंद्र पुल का निर्माण 1959 में हुआ था। 1950 में राजेंद्र पुल का निर्माण शुरू हुआ था और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पुल का उद्घाटन किया था। गंगा नदी पर बना यह पुल दक्षिण बिहार के लोगों के लिए लाइफ लाइन की तरह थी। यह नया छह लेन का पुल पुराने दो लेन के रेल-कम-रोड पुल ‘राजेंद्र सेतु’ के समानांतर बनाया गया है। लगभग सात दशक पुराने राजेंद्र सेतु के मरम्मत का काम चल रहा है, जिस कारण भारी वाहनों की आवाजाही उस पर प्रतिबंधित है।

इसे भी पढ़ें : दरिंदा चाचा लूटता रहा सगी भतीजी की आबरू, कैसे खुला राज… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदरिंदा चाचा लूटता रहा सगी भतीजी की आबरू, कैसे खुला राज… जानें
Next Article अंकुरित आलू सेहत के लिए खतरनाक! जानिए स्टोर करने का सही तरीका

Related Posts

बिहार

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026
बिहार

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026
Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.