Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 08:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JLKM सुप्रीमो जयराम अचानक पहुंचे JSSC के दफ्तर, फिर…
Headlines

JLKM सुप्रीमो जयराम अचानक पहुंचे JSSC के दफ्तर, फिर…

August 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
JLKM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : JSSC यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं और देरी को लेकर छात्रों में लगातार नाराजगी बनी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को JLKM यानी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल आयोग कार्यालय पहुंचा और सचिव को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मोर्चा के JLKM सुप्रीमो और डूमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने किया। उन्होंने JSSC के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता से मुलाकात कर छात्रों से जुड़ी समस्याओं और लंबित भर्तियों पर विस्तार से चर्चा की।

परीक्षा कैलेंडर और विज्ञप्तियों पर जोर

विधायक जयराम महतो ने आयोग से आग्रह किया कि पहले से जारी परीक्षा कैलेंडर का सख्ती से पालन किया जाए ताकि परीक्षाओं में देरी न हो। साथ ही उन्होंने नई भर्ती विज्ञप्तियां जल्द जारी करने की भी मांग की। इस दौरान उन्होंने दारोगा, सिपाही, स्पेशल ब्रांच, एक्साइज कांस्टेबल, वनरक्षी और कक्षपाल भर्ती परीक्षाओं पर विशेष रूप से चर्चा की।

auto

छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रतिबद्ध

मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि JLKM युवाओं और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में संगठन का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को समय पर अवसर मिलना बेहद ज़रूरी है।

कई अहम मांगें रखी गईं

प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से सभी लंबित समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं –

  • नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला लागू करने की मांग
  • सहायक आचार्य भर्ती में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद असफल अभ्यर्थियों की समस्या का समाधान
  • बायोमेट्रिक मिसमैच की समस्या दूर करना
  • दो वर्षीय बीएड कोर्स की मान्यता स्पष्ट करना
  • लंबित भर्ती परीक्षाओं जैसे लेडी सुपरवाइजर, पंचायत सचिव, पीजीटी और जूनियर इंजीनियर की सूची जारी करना

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि जब तक इन मुद्दों का समाधान नहीं होता, तब तक बेरोजगार छात्रों की परेशानी बनी रहेगी। इस अवसर पर मोर्चा के कई सदस्य मौजूद थे और उन्होंने भी आयोग से युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द कदम उठाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : बीवी की बेवफाई की बलि चढ़ गया लुम्बा, SSP क्या बता गये… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनीतीश सरकार ने निकाली खेल विभाग में 824 वेकैंसी, अब तक का सबसे बड़ा खेल भर्ती अभियान
Next Article सूर्या हांसदा का एनका’उंटर फर्जी, CBI करे जांच : जयराम महतो

Related Posts

Headlines

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026
Headlines

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
Headlines

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.