Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 05:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सूर्या हांसदा का एनका’उंटर फर्जी, CBI करे जांच : जयराम महतो
Headlines

सूर्या हांसदा का एनका’उंटर फर्जी, CBI करे जांच : जयराम महतो

August 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जयराम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : JLKM सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। शुक्रवार को विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस मामले में सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता। जयराम महतो ने कहा कि सूर्या हांसदा के शव की स्थिति और गोली के निशान से साफ झलकता है कि पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया है। उन्होंने कहा, “सच्चाई सामने लाने के लिए इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।”

शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन

विधायक जयराम महतो ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि JLKM इस मांग के साथ खड़ा है और उनका मानना है कि शिबू सोरेन इस सम्मान के लिए पूरी तरह योग्य हैं।

auto

बर्खास्तगी कानून पर जताई आपत्ति

पत्रकारों से बातचीत में जयराम महतो ने हाल ही में प्रस्तावित उस प्रावधान पर भी सवाल उठाया जिसमें 30 दिनों की न्यायिक हिरासत के बाद स्वतः प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री के पद से बर्खास्त होने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इस कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल होने की संभावना है और यह व्यवस्था उचित नहीं होगी।

मतदाता सूची सुधार पर जोर

महतो ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का समर्थन किया, लेकिन इसके उद्देश्य को स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक मतदाता का नाम केवल एक ही जगह की मतदाता सूची में होना चाहिए। “ऐसा नहीं होना चाहिए कि एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग राज्यों या कई सूचियों में दर्ज हो।”

इसे भी पढ़ें : JLKM सुप्रीमो जयराम अचानक पहुंचे JSSC के दफ्तर, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJLKM सुप्रीमो जयराम अचानक पहुंचे JSSC के दफ्तर, फिर…
Next Article राशिफल @ 23 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.