अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Giridih : लव मैरिज करने वाली कंचन देवी देवी को जीने नहीं दिया गया। जिस लड़के से बेइंतहा प्यार कर उसके साथ घर बसायी। दो बच्चों को जन्म दी। उसी लड़के ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इल्जाम है कि पति गापी दास ने गला रेतकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस दुस्साहसिक वारदात को बीते शाम गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोगीटांड सात नंबर में अंजाम दिया गया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए संदेही गुनहगार को धर दबोचा है।
रास्ते में रेत डाला गला
मुफस्सिल थानेदार श्याम किशोर महतो के अनुसार करीब 30 साल की कंचन की शादी चार साल पहले गोपी दास के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। घर में झगड़ा-झंझट होते रहता था। कुछ रोज पहले पति-पत्नी के बीच भयंकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद कंचन देवी अपने बच्चों को लेकर घर से निकल गयी। वह बच्चों को लेकर मौसी के घर चली गयी थी। थानेदार के अनुसार मौसी ने खुद फोन कर ससुराल में जानकारी दे दी थी कि कंचन अपने बच्चों के साथ उसके घर पर आ गयी है। पर पति गोपी दास के जहन में शक पैदा हो गया कि कंचन का चक्कर किसी और शख्स के साथ चल रहा है। हो न हो वह उसी शख्स के पास गयी है। इधर, कंचन के सास-ससुर के आग्रह पर मुफस्सिल थानेदार इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने कंचन को थाने बुलाया। कंचन अपने बच्चों को लेकर थाने पहुंच गयी। वहीं, सास किरण देवी, ससुर और पति गोपी दास को भी थाने बुलाया गया। थाना में कंचन और गोपी दास को समझा-बुझा कर समझौता करवा दिया गया। इसके बाद सभी वहां से चल दिये। कंचन की सास किरण देवी, ससुर और उसके बच्चे आगे-आगे चल रहे थे। जबकि गोपी और कंचन पीछे-पीछे आ रहे थे। इल्जाम है कि रास्ते में एक गोपी ने मौका देख कंचन का गला रेत दिया और वहां से भाग निकला। वारदात के बाद स्पॉट पर खलबली मच गयी। बेतरह जख्मी कंचन देवी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दरम्यान उसने दम तोड़ दिया।
आरोपी ने कबूल किया गुनाह
वारदात की खबर पुलिस को दी गयी। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए संदेही गुनहगार गोपी दास धर दबोचा। मुफ्फसिल थानेदार इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : बच्चे को जन्म देते ही चल बसी प्रसूता, अस्पताल में बवाल



