Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 10:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बच्चे को जन्म देते ही चल बसी प्रसूता, अस्पताल में बवाल
Headlines

बच्चे को जन्म देते ही चल बसी प्रसूता, अस्पताल में बवाल

August 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अस्पताल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Deoghar : देवघर के सुभाष चौक स्थित निजी नर्सिंग होम साईं में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही और जानबूझकर हत्या करने तक का आरोप लगाया है। घटना के बाद अस्पताल में न तो कोई चिकित्सक मिला और न ही स्टाफ मौजूद था। जानकारी के मुताबिक, जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी तेतरिया गांव निवासी खुर्शीद आलम ने अपनी पत्नी रवीना खातून को रविवार को प्रसव के लिए साईं राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। भर्ती के समय मरीज की स्थिति सामान्य बताई जा रही थी। मृतका के पति खुर्शीद आलम ने आरोप लगाया कि भर्ती के कुछ ही घंटे बाद चिकित्सकों ने चार यूनिट ब्लड की मांग की। उन्होंने तुरंत ब्लड की व्यवस्था भी कर दी। लेकिन देर रात अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मरीज की हालत गंभीर है और उसे आईसीयू सुविधा वाले त्रिदेव हॉस्पिटल ले जाना होगा। परिजनों ने महिला को त्रिदेव हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां भी महिला की मौत की पुष्टि हुई।

परिजन जब दोबारा शव को लेकर साईं राम हॉस्पिटल लौटे तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। अस्पताल पूरी तरह खाली था। न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही कोई स्टाफ। सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि प्रसव के दौरान जानबूझकर लापरवाही की गई, जिससे महिला की जान चली गई। परिजनों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement Advertisement

इसे भी पढ़ें : थानेदार से लेकर SP-IG तक के बदल गए मोबाइल नंबर… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहाईवे पर भयंकर टक्कर, 8 की गई जान, 45 जख्मी
Next Article सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन- “सूर्या हांसदा के खू’न का हिसाब…”

Related Posts

Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, इन अहम एजेंडों दो दिया ग्रीन सिग्नल

April 29, 2026
Headlines

PF-पेंशन और आशिक से निकाह के चलते मां को दे दी खौफनाक मौ’त, SP खोल गए राज… देखें वीडियो

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026

गर्मियों में स्किन को रखें ऑयल-फ्री और चमकदार, अपनाएं ये रूटीन

April 29, 2026

जिम और डाइट के बाद भी क्यों नहीं घटता वजन, जानिए असली वजह

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.