Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 10:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 20 हजार में तय हुआ सौदा, फिर धमक पड़ी निगरानी की टाम… जानें
Headlines

20 हजार में तय हुआ सौदा, फिर धमक पड़ी निगरानी की टाम… जानें

August 28, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
निगरानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Khagaria : बिहार के खगड़िया जिले में निगरानी विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अलौली अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र सिंह को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। टीम ने उसे हेलना पुल के पास 20 हजार रुपए की घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा।जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के गुड्डू कुमार ने अपनी जमीन के दाखिल-खारिज के लिए आवेदन दिया था। लेकिन राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र सिंह ने उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद उसने काम कराने के लिए शुरुआत में एक लाख रुपए की मांग की। काफी बातचीत के बाद सौदा 20 हजार रुपए में तय हुआ।

शिकायत के बाद निगरानी ने बिछाया जाल

भ्रष्टाचार से परेशान होकर गुड्डू कुमार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से कर दी। विभाग ने जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए, जिनमें कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने उसे पकड़ने की योजना बनाई। पहले तय हुआ था कि पैसा महिला थाना खगड़िया के बगल स्थित चाय की दुकान पर लिया जाएगा। लेकिन बाद में जगह बदलकर खगड़िया से छेमा गांव जाने वाली सड़क पर हेलना पुल के पास तय की गई।

नोट गिर गए, मौके पर ही जब्त किए गए

जैसे ही सुरेंद्र सिंह ने परिवादी से 20 हजार रुपए लिए, निगरानी विभाग की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जल्दबाजी में उसके हाथ से कुछ नोट नीचे भी गिर गए थे। टीम ने उन्हें भी मौके से जब्त कर लिया।

डीएसपी ने दी जानकारी

निगरानी विभाग के डीएसपी विकास कुमार श्रीवास्तव ने बताया- “हमारी टीम ने राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र सिंह को हेलना पुल के पास से ₹20,000 की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। उसे पटना ले जाया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

इसे भी पढ़ें : नेपाल के रास्ते बिहार घुसे पाकिस्तान के तीन आतंकी! पुलिस अलर्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती
Next Article कपड़ा सुखाते-सुखाते अचानक धरती में समा गयी महिला, फिर…

Related Posts

बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.