अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Dhanbad : भू-धंसान और अग्निप्रभावित क्षेत्र में खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला केंदुआ कुसुंडा एरिया-6 के गोधर से सामने आया है। यहां अंजू देवी नामक महिला घर के बाहर कपड़ा सुखा रही थीं। तभी अचानक उनके पैरों तले जमीन धंस गई और वह गड्ढे में समा गईं। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी बीच मनोज यादव दूध देने घर पहुंचे। उन्होंने गड्ढे से आवाज सुनी और तुरंत शोर मचाकर लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों ने मिलकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अंजू देवी को सुरक्षित बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही विधायक राज सिन्हा, केंदुआडीह थाना की पुलिस और बीसीसीएल की टीम मौके पर पहुंची। बीसीसीएल ने गोफ की भराई कराने की बात कही है। इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करने की मांग की है। पीड़िता अंजू देवी ने कहा— “हम कपड़े सुखा रहे थे कि अचानक जमीन धंस गई। मनोज यादव और लोगों की मदद से हमारी जान बच गई।”
इसे भी पढ़ें : 20 हजार में तय हुआ सौदा, फिर धमक पड़ी निगरानी की टाम… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती
इसे भी पढ़ें : न्यायमूर्ति पीबी बजंथरी बने पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश

