Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 06:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डायमंड लीग फाइनल में चूके ‘गोल्डन बॉय’
स्पोर्ट्स

डायमंड लीग फाइनल में चूके ‘गोल्डन बॉय’

August 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डायमंड लीग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad Desk : भारत के भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा एक बार फिर डायमंड लीग फाइनल में खिताब से चूक गए। ज्यूरिख के लेट्ज़िग्रुंड स्टेडियम में गुरुवार रात हुए मुकाबले में उन्होंने 85.10 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जिससे वह दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.37 मीटर की दूरी तय कर मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया और खिताब अपने नाम किया।

नीरज की शुरुआत अच्छी रही। पहले प्रयास में उन्होंने 84.35 मीटर भाला फेंका। हालांकि, अगले तीन प्रयासों (तीसरा, चौथा और पांचवां) में वह फाउल कर गए, जिससे उनकी स्थिति थोड़ी कमजोर हो गई। आखिरी यानी छठे प्रयास में उन्होंने 85.10 मीटर का थ्रो किया, जिससे वह दूसरे पायदान पर टिके रहे। केशोर्न वालकॉट 84.95 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज लगातार तीसरे साल डायमंड लीग फाइनल में उपविजेता रहे हैं। साल 2022 में उन्होंने इसी टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रचा था, जो किसी भी भारतीय एथलीट के लिए पहली बार था।

इस साल नीरज ने डायमंड लीग के दो चरणों में हिस्सा लिया  दोहा में उन्होंने 90.23 मीटर का थ्रो कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पेरिस में 88.16 मीटर के थ्रो के साथ खिताब जीता।

इसके बाद उन्होंने सिलेसिया और ब्रुसेल्स चरणों से किनारा कर लिया, लेकिन अंक तालिका में पर्याप्त बढ़त के कारण फाइनल में जगह पक्की कर ली थी।

ज्यूरिख फाइनल में सात खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से छह दुनिया के टॉप-10 एथलीट थे। मुकाबले में पूर्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स, लंदन ओलंपिक विजेता वालकॉट और पूर्व विश्व चैंपियन जूलियस येगो भी शामिल थे।

यह प्रतियोगिता नीरज के लिए अब टोक्यो में सितंबर 2025 में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी के लिहाज से अहम रही, जहां वे खिताब बचाने उतरेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleDU में Vacancy, असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का शानदार मौका
Next Article एशिया की टॉप 8 हॉकी टीम पहुंची बिहार, राजगीर में दिखाएगी अपना-अपना दम

Related Posts

Headlines

MI vs SRH मैच आज : मुंबई की इज्जत दांव पर, हैदराबाद जीत की लय पर सवार

April 29, 2026
स्पोर्ट्स

शानदार जीत के बाद कोहली बोले- “मुझे ये पसंद नहीं”… जानें क्यों

April 17, 2026
स्पोर्ट्स

पंजाब की पावर हिटिंग, मुंबई के सपने चकनाचूर

April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.