अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh : इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय को रामगढ़ का नया थानेदार बनाया गया है। 2012 बैच के इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय ने 66वें रामगढ़ थानेदार के तौर पर अपना चार्ज आज यानी रविवार को ले लिया है। चार्ज लेने के बाद उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाना है। ताकि आमजनों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि आगामी पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अवैध कार्य करने वाले संभल जाएं अन्यथा उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चाहे कोयला हो या बालू तस्कर किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
थाने के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
प्रभार संभालने के बाद नवीन प्रकाश पांडेय ने थाने के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया। साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने हाजत, सीसीटीएनएस और सिरसा का भी जायजा लिया।
इसे भी पढ़ें : टॉप नक्सली कर रहा महिला सदस्यों का शारीरिक शोषण, कई का कराया गर्भपात, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें



