अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गया है। तमाम दल अपनी-अपनी कमर कसने में जुट गये हैं। इसी क्रम में आज यानी रविवार को बड़ा तालाब के पास श्री शिव मंदिर परिसर में युवा दस्ता की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेश गुप्ता ‘छोटू’ ने की और संचालन ज्योति शंकर साहू ने किया। बैठक में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में श्री दुर्गापूजा महोत्सव 2025-26 को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी का गठन
- अध्यक्ष : राजेश गुप्ता ‘छोटू’
- मुख्य संरक्षक : राजीव रंजन मिश्रा
- संरक्षक मंडल : लंकेश सिंह, उपेंद्र रजक, कैलाश केसरी, गोपाल पारीक, राज किशोर, प्रकाश चंद्र सिन्हा, अखिलेश राय
- कार्यकारी अध्यक्ष : पीयूष आनंद
- महामंत्री : मंटू दुबे, राकेश सिंह
- मंत्री : राजेश राम, मनीष साहू, अमरदीप साहू
- उपाध्यक्ष : रवि कुमार पटवा, टिंकू महतो
इसके अलावा कई अन्य सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
400 सदस्य सेवा कार्य में सक्रिय रूप से तैनात रहेंगे : राजीव रंजन मिश्रा
बैठक में युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी युवा दस्ता के 400 सदस्य सेवा कार्य में सक्रिय रूप से तैनात रहेंगे।
प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच कड़ी बनेगा युवा दस्ता : राजेश गुप्ता ‘छोटू’
युवा दस्ता के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ‘छोटू’ ने कहा कि संगठन जिला प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच कड़ी का काम करेगा। साथ ही, श्री दुर्गापूजा महोत्सव आयोजन समिति को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेगा।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में श्री राम बानर सेना के अध्यक्ष लंकेश सिंह, चैती दुर्गापूजा महासमिति के महामंत्री गोपाल पारीक, समाजसेवी उपेंद्र रजक, मदन साहू और अखिलेश राय सहित कई लोग मौजूद थे। इसके अलावा संदीप रजक, कारण नायक, अमित मिश्रा, राजीव सिंह, बंटी पासवान, डॉ. एके लाल, कैलाश पारीक, रंजीत उरांव, अरविंद जैसवाल, सुनील शर्मा और आयुष कुमार ने भी अपने विचार रखे।
इसे भी पढ़ें : टॉप नक्सली कर रहा महिला सदस्यों का शारीरिक शोषण, कई का कराया गर्भपात, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें



