अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : जहानाबाद के लखनार गांव में आयोजित जनसभा के दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। इस बार वजह बनी… उनकी नाराज़गी। दरअसल, सभा को संबोधित करते समय कुछ लोग उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे लगाने लगे। समर्थकों ने जोरदार आवाज़ में कहा… “अपकी बार तेजस्वी सरकार।” यह सुनकर तेज प्रताप यादव भड़क उठे। उन्होंने नारे लगाने वालों से कड़े शब्दों में कहा… “फालतू बात मत करो। तुम आरएसएस के हो क्या? अभी पुलिस पकड़कर ले जाएगी।”
तेज प्रताप ने आगे कहा कि सरकार किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि जनता की होती है। उन्होंने नारा लगाने वालों को चेतावनी दी कि अगर नौटंकी करोगे तो रोजगार भी नहीं मिलेगा। पूर्व मंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने घमंड करने वालों पर भी निशाना साधा और कहा कि जो घमंड में रहेगा, वह जल्दी गिरेगा। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा… “जयचंदों से सावधान रहना होगा। जो मेरा भला नहीं कर सकता, वह प्रदेश की जनता का भला क्या करेगा?”
जहानाबाद, बिहार: राजद नेता तेजस्वी यादव के समर्थन में लगाए गए नारों पर पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, “…जनता की सरकार आती है, किसी व्यक्ति-विशेष की सरकार नहीं होती है…” pic.twitter.com/mIlxzZ16Kv
— IANS Hindi (@IANSKhabar) August 30, 2025
तेज प्रताप यादव घोसी विधानसभा क्षेत्र में अपने भावी प्रत्याशी के प्रचार सह जनता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने युवाओं से वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनी तो रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को राजनीति में झोंकने के बजाय शिक्षा और काम-धंधे पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर भी तंज कसते हुए कहा… “वह अभी यात्रा निकाल रहे हैं, जबकि हम पहले से ही जनता के बीच यात्रा निकाल रहे हैं।”
इसे भी पढ़ें : टॉप नक्सली कर रहा महिला सदस्यों का शारीरिक शोषण, कई का कराया गर्भपात, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें



