Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 07:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पांच डॉक्टरों की गयी नौकरी, जानें हेमंत कैबिनेट के अन्य अहम फैसले
Headlines

पांच डॉक्टरों की गयी नौकरी, जानें हेमंत कैबिनेट के अन्य अहम फैसले

September 2, 2025No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कैबिनेट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, ऊर्जा, सामाजिक कल्याण और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े फैसलों में झारखंड निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार नियमावली, 2025 के संशोधन को मंजूरी दी गई। राज्य में 50 आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना का निर्णय लिया गया, वहीं PVTG बहुल क्षेत्रों में 109 आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे। मदरसों और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों की पेंशन प्रक्रिया तय की गई। जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना में कोटा बढ़ाने, JSSC स्नातक परीक्षा नियमावली में संशोधन और गिरिडीह इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण के लिए 244 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। साथ ही झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2025 को भी मंजूरी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से Vulnerable Witness गाइडलाइन और अंग प्रत्यारोपण संबंधी नियमावली को स्वीकृति मिली। पांच चिकित्सकों—डॉ. फरहाना (गिरिडीह), डॉ. ज्योति कुमारी (धनबाद), डॉ. भावना (कोडरमा), डॉ. इन्द्रनाथ प्रसाद (साहेबगंज) और डॉ. रिंकु कुमारी सिंह (बोकारो)—को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया।

Advertisement Advertisement

सड़क एवं परिवहन विभाग के तहत जसीडीह-वैद्यनाथधाम आरओबी निर्माण, रामगढ़-हुंडरू सड़क पुनर्निर्माण, निरसा-खाड़ापाथर सड़क चौड़ीकरण और डाल्टेनगंज सहित कई सड़कों के लिए 400 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी गई। साथ ही अंतर्देशीय जलयान नियम 2022 को झारखंड में लागू करने का फैसला किया गया।

ऊर्जा विभाग से जुड़े निर्णयों में धनबाद, चास, सिंदरी, मैथन और चन्दनक्यारी में ग्रिड सब-स्टेशन व संचरण लाइन निर्माण हेतु लगभग 1100 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। वहीं पतरातू पावर स्टेशन की संचरण लाइन परियोजना के लिए पुनरीक्षित 1871 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

सामाजिक कल्याण विभाग में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को अब लाइव फोटो अपलोड करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। प्रवासी श्रमिकों के लिए नया “अनुदान और सहायता कोष” गठित किया गया। साथ ही विस्थापन और पुनर्वास आयोग नियमावली, 2025 को मंजूरी दी गई। कई विधवाओं और आश्रितों को पेंशन व अनुकंपा नियुक्ति की स्वीकृति भी दी गई।

बैठक में वित्त व प्रशासन विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्ताव भी पारित किए गए। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु 20 करोड़ रुपये आकस्मिक निधि से स्वीकृत किए गए। राज्य में झारखंड बजट स्थिरीकरण कोष और झारखंड सड़क सुरक्षा कोष (संशोधन) नियमावली को मंजूरी दी गई। इसके अलावा JSBCL को पूरे राज्य में मदिरा की थोक बिक्री का विशेषाधिकार दिया गया।

कला, संस्कृति और पर्यटन विभाग की ओर से तीन नई अकादमियों—ललित कला, साहित्य और संगीत-नाटक अकादमी—के गठन का निर्णय लिया गया। पर्यटन विकास और निबंधन अधिनियम (संशोधन) को भी मंजूरी मिली। इसके साथ ही पुनासी जलाशय योजना का पुनरीक्षित 1851 करोड़ रुपये का प्राक्कलन स्वीकृत किया गया। धनबाद एयरपोर्ट पर PPP मोड में एयरोपार्क निर्माण की स्वीकृति दी गई। गृह रक्षा वाहिनी के लिए हाइड्रोलिक रेस्क्यू वाहन खरीदने की मंजूरी भी बैठक में दी गई।

बैठक में कई व्यक्तिगत व सेवा संबंधी फैसले भी लिए गए। इसमें कुछ कर्मचारियों की सेवाओं का नियमितीकरण, वेतन अंतर का भुगतान और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को आवंटित आवास अब उनकी पत्नी रूपी सोरेन को देने का निर्णय शामिल है।

विभागवार पढ़ें कैबिनेट के तमाम फैसले

शिक्षा विभाग

★ झारखंड निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार (संशोधन) नियमावली, 2025 को मंजूरी।
★ 50 आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना (DAJGUA योजना के तहत)।
★ PVTG बहुल क्षेत्रों में 109 आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना।
★ 180 मदरसों व 11 संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों की पेंशन प्रक्रिया तय।
★ जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना में कोटा बढ़ा।
★ JSSC स्नातक परीक्षा नियमावली में संशोधन।
★ गिरिडीह इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण हेतु 244 करोड़ स्वीकृत।
★ BIT सिंदरी प्रदर्शकों को व्याख्याता का व्यक्तिगत वेतनमान स्वीकृत।
★ झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2025 को मंजूरी।

स्वास्थ्य विभाग

★ Vulnerable Witness (कमजोर गवाह) गाइडलाइन लागू।
★ मृत अंग और ऊतक प्रत्यारोपण गाइडलाइन जारी।
★ डॉ. फरहाना (गिरिडीह), डॉ. ज्योति कुमारी (धनबाद), डॉ. भावना (कोडरमा), डॉ. इन्द्रनाथ प्रसाद (साहेबगंज), डॉ. रिंकु कुमारी सिंह (बोकारो) सेवा से बर्खास्त।

सड़क एवं परिवहन

★ जसीडीह-वैद्यनाथधाम आरओबी निर्माण हेतु 49 करोड़ स्वीकृत।
★ रामगढ़-हुंडरू सड़क पुनर्निर्माण हेतु 34 करोड़ स्वीकृत।
★ निरसा-खाड़ापाथर सड़क चौड़ीकरण हेतु 58 करोड़ स्वीकृत।
★ हाता-चाईबासा सड़क निर्माण हेतु 75 करोड़ स्वीकृत।
★ डाल्टेनगंज सड़क चौड़ीकरण हेतु 104 करोड़ स्वीकृत।
★ अंतर्देशीय जलयान नियम 2022 को झारखंड में अंगीकृत।

ऊर्जा एवं बिजली

★ 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन, चास हेतु 74 करोड़ स्वीकृत।
★ 220 केवी बलियापुर-मैथन लाइन हेतु 174 करोड़ स्वीकृत।
★ 132 केवी बलियापुर-सिंदरी लाइन हेतु 67 करोड़ स्वीकृत।
★ 132/33 केवी GIS सब-स्टेशन, धनबाद हेतु 113 करोड़ स्वीकृत।
★ 132 केवी चन्दनक्यारी-गोविंदपुर लाइन हेतु 77 करोड़ स्वीकृत।
★ 220 केवी गोविंदपुर-टीटीपीएस लाइन हेतु 173 करोड़ स्वीकृत।
★ मैथन में 220/132/33 केवी GIS सब-स्टेशन हेतु 172 करोड़ स्वीकृत।
★ 132 केवी मैथन-टुंडी लाइन हेतु 126 करोड़ स्वीकृत।
★ 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन, सिंदरी हेतु 74 करोड़ स्वीकृत।
★ पतरातू पावर स्टेशन संचरण लाइन परियोजना का पुनरीक्षित 1871 करोड़ स्वीकृत।

सामाजिक कल्याण

★ मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में लाइव फोटो की अनिवार्यता समाप्त।
★ प्रवासी श्रमिकों के लिए नया “अनुदान और सहायता कोष” गठित।
★ Manual Scavenger (हाथ से मैला उठाने का विषय) महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपा गया।
★ स्व. गोपाल ठाकुर के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति।
★ कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों और विधवाओं को पेंशन की स्वीकृति।
★ सुखमईत देवी को पारिवारिक पेंशन स्वीकृत।

वित्त एवं प्रशासन

★ विधि-व्यवस्था संधारण हेतु 20 करोड़ आकस्मिक निधि से स्वीकृत।
★ झारखंड बजट स्थिरीकरण कोष (2025) का गठन।
★ झारखंड सड़क सुरक्षा कोष (संशोधन) नियमावली, 2025 को मंजूरी।
★ वित्त आयोग की बैठकों हेतु होटल रैडिसन ब्लू चुना गया, 47 लाख का भुगतान।
★ झारखंड बिवरेजेज कॉर्पोरेशन (JSBCL) को पूरे राज्य में मदिरा थोक बिक्री का विशेषाधिकार।
★ जनगणना-2027 की अधिसूचना पुनः प्रकाशित।
★ जल संसाधन संवेदक निबंधन नियमावली और SBD में GST संशोधन।
★ पेयजल विभाग संवेदक नवीकरण नियमावली, 2012 को मंजूरी।
★ विस्थापन और पुनर्वास आयोग नियमावली, 2025 को मंजूरी।

कला, संस्कृति एवं पर्यटन

★ झारखंड राज्य ललित कला अकादमी का गठन।
★ झारखंड राज्य साहित्य अकादमी का गठन।
★ झारखंड राज्य संगीत नाटक अकादमी का गठन।
★ पर्यटन विकास और निबंधन अधिनियम (संशोधन) को मंजूरी।

अन्य योजनाएं व परियोजनाएं

★ पुनासी जलाशय योजना का 1851 करोड़ का पुनरीक्षित प्राक्कलन स्वीकृत।
★ DRIP परियोजना (बांध सुधार) में राज्य की सहभागिता।
★ धनबाद एयरपोर्ट पर PPP मोड में Aeropark की स्वीकृति।
★ गृह रक्षा वाहिनी हेतु हाइड्रोलिक रेस्क्यू वाहन खरीदने की स्वीकृति।

व्यक्तिगत / सेवा संबंधी फैसले

★ नवल किशोर सिंह, स्व. जेम्स डैनियल टोप्पो, ललिता लकड़ा, विजय कुमार सिन्हा, उमा नाथ प्रसाद, गुलाम अंसारी और अमर किशोर सिंह की सेवाएँ नियमित की गईं।
★ डॉ. फरहाना, डॉ. ज्योति कुमारी, डॉ. भावना, डॉ. इन्द्रनाथ प्रसाद और डॉ. रिंकु कुमारी सिंह को सेवा से हटाया गया।
★ अखिलेश्वर राम को वेतन अंतर भुगतान।
★ पंचम महतो व अन्य हेतु आदेशपाल का छाया पद सृजन।
★ पूर्व BHALCO कर्मचारी राजेश्वर प्रसाद को सेवांत लाभ का भुगतान।
★ पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दिए गए आवास को अब उनकी पत्नी रूपी सोरेन को आवंटित।

इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट में 14 प्रस्ताव पास, 17380 स्टूडेंट्स को नौकरी की ट्रेनिंग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनीतीश कैबिनेट में 49 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, कौन-कौन से… जानें
Next Article बिहार की महिलाओं के सपनों को पंख लगा गये PM मोदी… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.