अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : भारत में ट्रेन सफर के दौरान शांति बनाए रखने के लिए रेलवे ने खास नियम बनाए हैं। अब ट्रेन में बिना हेडफोन गाने सुनना, तेज आवाज में वीडियो चलाना या फोन पर स्पीकर ऑन करके बात करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।
रेलवे एक्ट, 1989 के मुताबिक, इस तरह शांति भंग करने पर रेलवे पुलिस यात्री को चेतावनी दे सकती है, उस पर 500 से 1000 रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर उसे ट्रेन से उतारा भी जा सकता है।
रात 10 बजे के बाद नियम और सख्त हो जाते हैं। इस दौरान तेज आवाज में बात करना, गाने सुनना या लाइट जलाए रखना मना है। केवल नाइट लाइट जलाई जा सकती है।
यदि कोई बार-बार नियम तोड़ता है या रेलवे स्टाफ से बहस करता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल की सजा (6 महीने तक) भी हो सकती है।
रेलवे का कहना है कि इन नियमों का मकसद सभी यात्रियों को सफर के दौरान आराम और शांति देना है।
इसे भी पढ़ें : ‘महापर्व’ के तुरंत बाद हो सकता है बिहार में इलेक्शन!… जानें
इसे भी पढ़ें : GST का IPL पर बड़ा असर, महंगे हो गए टिकट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : IIT JAM 2026 : रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर से शुरू, 3000 सीटों पर मिलेगा मौका
इसे भी पढ़ें : दुनिया भर में 5 अक्टूबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस, भारत में 5 सितंबर को क्यों… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार बंद : सड़क पर उतरी बीजेपी महिला मोर्चा, हो रहा जोरदार प्रदर्शन

