अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दल पूरी तैयारी में हैं और अब सबकी निगाहें चुनाव आयोग की घोषणा पर टिकी हैं। सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग छठ पूजा (26–27 अक्टूबर) के बाद चुनाव कराने पर विचार कर रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।
नई मतदाता सूची 30 सितंबर तक जारी हो सकती है। इसके बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। माना जा रहा है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में तारीखें घोषित होंगी और नवंबर के पहले हफ्ते में पहला चरण का मतदान हो सकता है।
इस बार भी चुनाव तीन चरणों में कराए जाने की संभावना है। राज्य में 22 नवंबर तक नई विधानसभा का गठन होना है। मुकाबला इस बार एनडीए (भाजपा-जेडीयू गठबंधन), इंडिया गठबंधन (कांग्रेस-आरजेडी) और प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाले तीसरे मोर्चे के बीच होगा।
साल 2020 में भी बिहार चुनाव तीन चरणों में हुए थे। उस चुनाव में भाजपा ने 74 और जेडीयू ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस को 19 और वाम दलों को 16 सीटें मिली थीं।
इसे भी पढ़ें : NIRF Ranking 2025 : किस IIT ने मारी बाजी, यहां देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : IIT JAM 2026 : रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर से शुरू, 3000 सीटों पर मिलेगा मौका
इसे भी पढ़ें : अपने आंखों से देख सकेंगे नेत्रहीन लोग, AIIMS ने शुरू किया ट्रायल
इसे भी पढ़ें : शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स चढ़ा 600 अंक
इसे भी पढ़ें : पटना में दिल दहलाने वाला एक्सीडेंट, पांच कारोबारियों की दर्दनाक मौ’त



