Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तेवर में तेज प्रताप, बना डाला नया ‘बिहार गठबंधन’
Headlines

तेवर में तेज प्रताप, बना डाला नया ‘बिहार गठबंधन’

September 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
तेज प्रताप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : आरजेडी से अलग चल रहे तेज प्रताप यादव ने अब अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने छह छोटे दलों के साथ मिलकर एक नया मोर्चा ‘बिहार गठबंधन’ बनाने की घोषणा की। तेज प्रताप का कहना है कि यह गठबंधन बेरोजगारी, पलायन, बाढ़-सुखाड़ और ग्रामीण समस्याओं जैसे मुद्दों को अपना मुख्य चुनावी एजेंडा बनाएगा।

‘धरातल का नेता’ बनने की कोशिश

गठबंधन की घोषणा करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे खुद को धरातल का नेता मानते हैं और जनता की लड़ाई सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि “कुछ लोग हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार करते हैं, लेकिन मैं धरातल पर काम करूंगा।”

तेज प्रताप ने साफ कहा कि उनका गठबंधन खासकर बेरोजगार युवाओं की आवाज़ बनेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में हर दिन हजारों युवा रोजगार की तलाश में बाहर जा रहे हैं, जबकि राज्य लगातार बाढ़ और सुखाड़ की मार झेल रहा है।

अब तक छह दल जुड़े

इस गठबंधन में अब तक कुल छह दल शामिल हो चुके हैं। इनमें –

  1. विकासशील वंचित इंसान पार्टी
  2. भोजपुरिया जन मोर्चा
  3. प्रगतिशील जनता पार्टी
  4. वाजिब अधिकार पार्टी
  5. संयुक्त किसान विकास पार्टी
  6. राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य)

राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सिसोदिया ने तेज प्रताप यादव का साथ देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन बिहार की राजनीति को नई दिशा देगा।

महुआ से निर्दलीय चुनाव की तैयारी

तेज प्रताप यादव इस बार महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर भी कटाक्ष करते हुए संकेत दिया था कि अब वे अपनी अलग राजनीतिक राह पर बढ़ चुके हैं।

किन वोटरों पर नजर?

विशेषज्ञों के मुताबिक, तेज प्रताप का यह नया फ्रंट यादव, मुस्लिम, निषाद और पिछड़े वर्ग के वोट बैंक पर नजर रखेगा। हालांकि, यह गठबंधन बिहार के बड़े राजनीतिक समीकरणों पर कितना असर डाल पाएगा, यह आने वाला चुनाव ही तय करेगा।

इसे भी पढ़ें : “मैं कूद जाऊंगी…पर ससुराल नहीं जाऊंगी!” भोरे-भोर 180 फीट टावर पर चढ़ गयी महिला…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“मैं कूद जाऊंगी…पर ससुराल नहीं जाऊंगी!” भोरे-भोर 180 फीट टावर पर चढ़ गयी महिला…
Next Article राशिफल @ 07 सितंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.