Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 04:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार को मिली बम से दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस
Headlines

बिहार को मिली बम से दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

September 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : बिहार को पाकिस्तान से बम धमाके की धमकी मिलने के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पाकिस्तानी हैंडल से मिली, जिसमें सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके बाद बिहार पुलिस मुख्यालय तुरंत सक्रिय हो गया है।

ADG ने सभी जिलों के SP को पत्र भेजकर सतर्कता बरतने और गहन जांच के निर्देश दिए हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल, बाजार, धार्मिक स्थल और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग तेज कर दी गई है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से किसी भी खतरे को समय रहते रोकने की तैयारी की जा रही है। सभी जिलों में पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सतर्कता

बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए पुलिस और प्रशासन अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। इससे पहले भी राज्य में बम धमाके की धमकियां मिल चुकी हैं। 29 अगस्त को पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी ली गई थी। उस समय यह खबर भी आई थी कि पाकिस्तान से भागे तीन आतंकी बिहार में छिपे हो सकते हैं, लेकिन पुलिस ने बाद में इन खबरों को खारिज कर दिया था।

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी हलचल

नेपाल में हाल के हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां बढ़ गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, नेपाल से भागे कई अपराधी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इसे देखते हुए सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : गले में I-Card और पैरों में पुलिस की बूट… जानें फर्जी ACB अफसर की हिमाकत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 12 सितंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article राजधानी में भोरे-भोर एक्सी’डेंट : छात्रा की मौ’त ऑन द स्पॉट

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.