अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Vaishali (Bihar) : वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फरार चल रहे कुख्यात अपराधी अजीत को पकड़ने गई STF यानी स्पेशल टास्क फोर्स की टीम पर उसके परिजनों ने हमला कर दिया। इस हमले में STF के दो जवान घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, अजीत पर मार्च महीने में बराटी थाना क्षेत्र के मदारपुर स्थित एक होमियोपैथिक चिकित्सक के क्लिनिक में घुसकर गोली मारने का आरोप है। इस घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और STF उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर टीम पानापुर लंगा गांव पहुंची और आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।
गिरफ्तारी के दौरान पथराव
जैसे ही पुलिस आरोपी को घर से बाहर ले जाने लगी, परिवार के लोगों ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें STF के जवान पंकज कुमार और पिंटू कुमार जख्मी हो गए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पथराव करने के आरोप में पुलिस ने अजीत की रिश्तेदार नीलम कुमारी सिन्हा को हिरासत में लिया है।
अस्पताल पहुंचे अधिकारी, FIR की तैयारी
घटना की सूचना मिलते ही STF डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल जवानों का हालचाल लिया। इस मामले में घायल जवान के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी अजीत से STF की पूछताछ जारी है।
इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर एनका’उंटर, कुख्यात इनामी नक्सली मुखदेव यादव ढेर

