Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 11:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रिश्तों की टूटती डोर को मिली नयी ताकत, कानून के धुरंधरों ने फूंकी जान
Headlines

रिश्तों की टूटती डोर को मिली नयी ताकत, कानून के धुरंधरों ने फूंकी जान

September 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रिश्तों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची की व्यवहार न्यायालय स्थित मध्यस्थता केंद्र, तारीख 13 सितंबर 2025… सामान्य दिनों की तरह यहां भीड़ थी, वाद-विवाद थे, कागज-पत्रों का अंबार था। लेकिन उस दिन का माहौल कुछ अलग था। यह दिन केवल कानूनी प्रक्रियाओं का नहीं, बल्कि टूटे हुए रिश्तों में जान फूंकने का दिन बना। यहां कानून के धपरंधरों ने रिश्तों की टूटती डोर को नयी ताकत देकर फिर से जोड़ दिया।

सुषमा और राजू के बीच की दीवारें ढही, रिश्ते जुड़े

कानूनी पन्नों पर दर्ज ओरिजिनल मेंटेनेंस वाद संख्या 385/2024 में सुषमा उरांव और राजू उरांव का मामला लंबे समय से लंबित था। जीवन की खटपट, तकरार और आपसी गलतफहमियों ने इन दोनों को अलग कर दिया था। दोनों के रिश्तों के बीच कड़वाहट की दीवार खड़ी हो गयी थी। लेकिन अधिवक्ता तमन्ना की पहल और अथक प्रयासों से दोनों के बीच की दीवारें ढह गईं। फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज सैयद सलीम फातमी के न्यायालय में लंबित यह वाद आखिरकार मध्यस्थता केंद्र में सुलह के साथ खत्म हुआ। दोनों पक्षों ने एक बार फिर साथ रहने का संकल्प लिया।

बच्चों की भविष्य की खातिर फिर हुए एक

वहीं, ओ.एम. 142/2025 भरण-पोषण वाद में भी एक और परिवार को नया जीवन मिला। सालों से अलग रह रहे पति-पत्नी अपने दो बच्चों की भविष्य के खातिर फिर से एक साथ आए। यहां अधिवक्ता मध्यस्थ मनीषा रानी और दोनों पक्षों के वकीलों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पति ने साफ कहा कि अब वह अपनी पत्नी और बच्चों की हर जरूरत का ख्याल रखेंगे।

रिश्तों को बचाना ही सबसे बड़ी जीत : डालसा  सचिव रवि भास्कर

इस भावुक क्षण में डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने दोनों परिवारों को बधाई दी और छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि परिवार और बच्चों की खातिर रिश्तों को बचाना ही सबसे बड़ी जीत है। संवाद और समझौते की गुंजाइश हो तो टूटे रिश्तों को भी जोड़ा जा सकता है। राष्ट्रीय लोक अदालत न केवल न्याय की प्रक्रिया को सरल बनाती है, बल्कि समाज में भरोसा और रिश्तों में गर्माहट भी लौटाती है।

टूटे दिलों और बिखरे घरों को जोड़ने की ताकत रखता है लोक अदालत

लोक अदालत को अक्सर लोग सिर्फ विवाद और लफड़े निपटाने का मंच मानते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है। यह मंच टूटे हुए दिलों और बिखरे हुए घरों को जोड़ने की ताकत भी रखता है। अदालत की सख्त कार्यवाही से इतर, मध्यस्थता की गर्मजोशी और संवाद की नरमी ने दो परिवारों को फिर से जोड़ा। जहां कानून अक्सर ‘जीत-हार’ तय करता है, वहीं लोक अदालत ने इस बार “दोनों की जीत” लिखी। रांची के लोक अदालत में सिर्फ कानूनी जीत नहीं हुई, बल्कि यहां बच्चों की मुस्कान, एक औरत का आत्मसम्मान और एक मर्द की जिम्मेदारी का पुनर्जन्म हुआ है।

इसे भी पढ़ें : दम तोड़ते 11 रिश्तों को नयी सांसें दे गया DLSA

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुख्यात को दबोचने गयी STF की टीम पर ह’मला, एक अरेस्ट
Next Article सीनियर IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति के सचिव, चारा घोटाला का किया था खुलासा

Related Posts

झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.