अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया ए का ऐलान कर दिया। यह सीरीज 30 सितंबर से शुरू होगी और तीनों मुकाबले कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। सभी मैच दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे।
अलग-अलग मैचों के लिए अलग टीम
बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए अलग रणनीति अपनाई है। पहले मुकाबले में टीम की कमान रजत पाटीदार संभालेंगे। वहीं दूसरे और तीसरे मुकाबले के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा को सौंपी गई है। इसके साथ ही स्क्वॉड में युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है, ताकि वे इंटरनेशनल स्तर का अनुभव हासिल कर सकें।
पहले वनडे के लिए भारत ए टीम
पहले मैच के लिए भारत ए की टीम में रजत पाटीदार (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य और सिमरजीत सिंह शामिल हैं।
दूसरे और तीसरे वनडे की टीम
दूसरे और तीसरे मुकाबले के लिए टीम में तिलक वर्मा (कप्तान) और रजत पाटीदार (उपकप्तान) होंगे। इनके अलावा अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को जगह दी गई है।
कब और कहां होंगे मुकाबले
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहला मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 3 अक्टूबर और तीसरा व आखिरी वनडे 5 अक्टूबर को आयोजित होगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सीरीज रोमांच से भरपूर होने वाली है।
इसे भी पढ़ें : मेहनतकश की गाड़ियों को बना लिया काली कमाई का जरिया… जानें कैसे

