Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 07:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज: जानें किसे मिली कप्तानी और कैसी दिखती है भारत ए की टीम
स्पोर्ट्स

ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज: जानें किसे मिली कप्तानी और कैसी दिखती है भारत ए की टीम

September 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ऑस्ट्रेलिया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया ए का ऐलान कर दिया। यह सीरीज 30 सितंबर से शुरू होगी और तीनों मुकाबले कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। सभी मैच दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे।

अलग-अलग मैचों के लिए अलग टीम

बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए अलग रणनीति अपनाई है। पहले मुकाबले में टीम की कमान रजत पाटीदार संभालेंगे। वहीं दूसरे और तीसरे मुकाबले के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा को सौंपी गई है। इसके साथ ही स्क्वॉड में युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है, ताकि वे इंटरनेशनल स्तर का अनुभव हासिल कर सकें।

पहले वनडे के लिए भारत ए टीम

पहले मैच के लिए भारत ए की टीम में रजत पाटीदार (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य और सिमरजीत सिंह शामिल हैं।

दूसरे और तीसरे वनडे की टीम

दूसरे और तीसरे मुकाबले के लिए टीम में तिलक वर्मा (कप्तान) और रजत पाटीदार (उपकप्तान) होंगे। इनके अलावा अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को जगह दी गई है।

कब और कहां होंगे मुकाबले

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहला मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 3 अक्टूबर और तीसरा व आखिरी वनडे 5 अक्टूबर को आयोजित होगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सीरीज रोमांच से भरपूर होने वाली है।

इसे भी पढ़ें : मेहनतकश की गाड़ियों को बना लिया काली कमाई का जरिया… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमेहनतकश की गाड़ियों को बना लिया काली कमाई का जरिया… जानें कैसे
Next Article मैदान में पसीना, मंच पर मुस्कान… जब पुलिस जवान बने खिलाड़ी

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.