Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 11:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक बहन पीओ, दूसरी क्लर्क – दोनों का दिखा दिल दहला देने वाला मंजर
Headlines

एक बहन पीओ, दूसरी क्लर्क – दोनों का दिखा दिल दहला देने वाला मंजर

September 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बहन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक के पास सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक पर दो युवतियों की लाश मिली। दोनों युवतियां आपस में सगी बहनें थीं और पटना जिले के दानापुर की रहने वाली बताई गई हैं। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

बैंक में पोस्टेड थीं दोनों बहनें

मृतक युवतियों की पहचान स्वाति कुमारी (27) और सुरुचि (25) के रूप में हुई है। बड़ी बहन स्वाति कुमारी केनरा बैंक में प्रॉबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद पर कार्यरत थीं, जबकि छोटी बहन सुरुचि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में क्लर्क थीं। पुलिस को मौके से उनका बैग, लैपटॉप, मोबाइल फोन और टिफिन बरामद हुआ है।

पति के फोन कॉल से हुई शिनाख्त

जानकारी के अनुसार, स्वाति की शादी इसी वर्ष फरवरी में मधुबनी जिले में हुई थी और उनके पति दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में अधिकारी हैं। हादसे के करीब आधे घंटे बाद जब स्वाति के मोबाइल पर उनके पति का कॉल आया तो पुलिस ने कॉल रिसीव किया। इसी आधार पर दोनों की शिनाख्त हो सकी।

रोजाना दानापुर से आती थीं मुजफ्फरपुर

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बहनें रोजाना दानापुर से मुजफ्फरपुर इंटरसिटी ट्रेन से ड्यूटी करने आती-जाती थीं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे रेलवे ट्रैक पर दोनों की लाश मिली। पुलिस का मानना है कि दोनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। घटना स्थल पर एक बहन के कान में इयरफोन भी लगा हुआ था।

पुलिस जांच में जुटी

रेल पुलिस और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों के लिए बेहद मर्माहत करने वाली है।

इसे भी पढ़ें : बिहार में मानसून ने मचाया कहर, कई जिलों में अलर्ट, उफान पर नदियां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसब इंस्पेक्टर रैंक के 155 अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
Next Article #इंजीनियर दिवस : युवाओं की सोच से भविष्य की नई राहें… जानें

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.