Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 10:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JUT में 16 महीने से लटका नामांकन, B.Tech करने वालों की बढ़ी बेचैनी
झारखंड

JUT में 16 महीने से लटका नामांकन, B.Tech करने वालों की बढ़ी बेचैनी

September 20, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नामांकन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : झारखंड में शिक्षा की चमक और करियर बनाने का सपना लिए वर्किंग प्रोफेशनल्स आज निराशा के दौर से गुजर रहे हैं। रांची, बोकारो और जमशेदपुर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में B.Tech/B.E. में नामांकन लेने वाले इन छात्रों का भविष्य पिछले 16 महीनों से अधर में लटका हुआ है। वजह… झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (JUT) की सुस्त कार्यप्रणाली।

छात्र संघ का नेतृत्व, कुलपति से लेकर मंत्री तक गुहार

शनिवार को टेक्निकल छात्र संघ के बैनर तले अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में दर्जनों छात्र प्रतिनिधि JUT पहुंचे। वे निदेशक पाठ्यक्रम स्नेहा कुमार से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। छात्रों का आरोप था कि तमाम औपचारिकताएं पूरी करने और फीस जमा करने के बावजूद नामांकन की प्रक्रिया को अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया।

निदेशक ने भरोसा दिलाया कि इस पर जल्द ही बैठक होगी और छात्रों के हित में फैसला लिया जाएगा। लेकिन छात्रों की बेचैनी यहीं खत्म नहीं हुई। वे उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से भी मिले और समस्या की पूरी जानकारी साझा की। मंत्री ने भी तुरंत पत्र को प्रधान सचिव तक पहुंचाकर संज्ञान लिया।

क्यों फंसा है मामला?

कभी डिप्लोमा पास वर्किंग प्रोफेशनल्स को AMIE जैसी डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए इंजीनियरिंग पढ़ने का मौका मिलता था। लेकिन 2013 के बाद यह रास्ता बंद कर दिया गया। इसके बाद UGC और AICTE ने तय किया कि चुनिंदा राज्यों के कुछ कॉलेजों को ही वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए B.Tech की अनुमति होगी। झारखंड के रांची, बोकारो और जमशेदपुर के कुछ कॉलेजों को भी इस सूची में शामिल किया गया। इन्हीं कॉलेजों में पिछले कुछ सालों से वर्किंग प्रोफेशनल्स इंजीनियरिंग पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन इस बार, 2024-25 सत्र में नामांकन की प्रक्रिया बीच रास्ते में ही अटक गई।

छात्रों की नाराजगी और चिंता

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि सभी छात्रों ने विभागीय NOC, मूल कागजात और रजिस्ट्रेशन शुल्क समय पर जमा कर दिया था। अस्थायी नामांकन भी हो चुका है। लेकिन JUT ने 16 महीने बाद भी अंतिम पंजीकरण नहीं किया। इससे न सिर्फ उनका वर्तमान शैक्षणिक सत्र प्रभावित हुआ है, बल्कि उनकी आगे की पढ़ाई और प्रमोशन पर भी खतरा मंडरा रहा है।

लक्ष्मण कुमार, सुमन मंडल, अनीश पासवान, सुमित कुमार और रोहित कुमार जैसे छात्रों ने बताया कि पुराने सत्रों के छात्रों की परीक्षाएं भी समय पर नहीं हो रही हैं। इस कारण वे नौकरी और पढ़ाई दोनों मोर्चों पर दबाव झेल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : रेल रोको आंदोलन में कूदे सीपी चौधरी, बोले- 75 साल के संघर्ष का अब चाहिए परिणाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपटना में शुरू होगी हाइब्रिड वाटर मेट्रो सेवा, 908 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Next Article अपराध जगत में तेजी से फन फैला रहे कुख्यात उत्तम यादव का एनका’उंटर

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.