Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 05:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पेंशन की राह में रोड़े : झारखंड के मदरसा व संस्कृत शिक्षकों ने दी चेतावनी
Headlines

पेंशन की राह में रोड़े : झारखंड के मदरसा व संस्कृत शिक्षकों ने दी चेतावनी

September 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पेंशन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : झारखंड के सेवानिवृत्त मदरसा और संस्कृत विद्यालय के शिक्षक आज भी पेंशन सुविधा से वंचित हैं। जबकि हाई कोर्ट ने एक साल पहले ही उनके पक्ष में स्पष्ट आदेश दे दिया था। विभागीय उदासीनता और नए संकल्पों ने इन बुजुर्ग शिक्षकों को एक बार फिर असमंजस की स्थिति में खड़ा कर दिया है।

वर्षों पुरानी मांग, अधूरी उम्मीदें

24 अक्टूबर 2014 को संकल्प संख्या 2020 के तहत राज्य सरकार ने मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों को पेंशन सुविधा दी थी। इस फैसले ने हजारों परिवारों को राहत दी। लेकिन 21 जून 2018 को रघुवर दास सरकार ने नया संकल्प (संख्या 1773) जारी कर इस सुविधा को रद्द कर दिया। अचानक मिली इस चोट ने कई शिक्षकों को आर्थिक संकट में डाल दिया।

न्याय की लड़ाई और उम्मीद की किरण

पेंशन छिन जाने से आहत शिक्षक अदालत की शरण में गए। 17 मई 2024 को न्यायमूर्ति एस.एन. पाठक ने उनकी पीड़ा को समझते हुए संकल्प संख्या 1773 को निरस्त कर दिया और पुराने संकल्प 2020 को बहाल करने का आदेश दिया। अदालत ने तीन महीने के भीतर पेंशन शुरू करने का निर्देश भी दिया। इस फैसले से शिक्षकों को उम्मीद जगी कि अब उनका बुढ़ापा सुरक्षित होगा।

नया संकल्प और नई परेशानी

लेकिन 10 सितंबर 2025 को पेंशन विभाग ने संकल्प संख्या 3486 जारी कर दिया। शिक्षक संघ का कहना है कि यह आदेश अदालत के आदेश के खिलाफ है और सीधी अवमानना है। शिक्षकों का आरोप है कि विभाग जानबूझकर फैसले को लागू नहीं कर रहा।

संघर्षरत सेवानिवृत्त शिक्षक

रांची में 21 सितंबर 2025 को हुई बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने दर्द को सामने रखा। उनका कहना है कि विभागीय उदासीनता के कारण वे पेंशन राशि से अब तक वंचित हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें उम्मीद थी कि सरकार उनका साथ देगी, लेकिन स्थिति उलट है। “हमने जीवनभर शिक्षा दी, अब जब हमारी बारी आई तो सरकार आंखें मूंद रही है,” एक वृद्ध शिक्षक ने भावुक होकर कहा।

शि7क संघ ने दे डाली चेतावनी

शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही पेंशन बहाल नहीं की गई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यह सिर्फ आर्थिक मुद्दा नहीं है बल्कि सम्मान और न्याय की लड़ाई है। झारखंड के हजारों सेवानिवृत्त शिक्षकों की निगाहें अब सरकार और न्यायपालिका पर टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें : भाई की ह’त्या के श’क में दोस्त को दे दी भयानक मौत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJCI एक्सपो 2025 : रांची का त्योहार, खरीदारी का मेला और यादों का कारवां
Next Article पाकुड़ में सांसद खेल महोत्सव का आगाज, युवाओं में दिखा गजब का जुनून

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.