अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ रेलवे मैदान में रविवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य उद्घाटन हुआ। प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने फीता काटकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। मैदान में सैकड़ों खिलाड़ी, युवा और खेल प्रेमी मौजूद रहे। महोत्सव की शुरुआत वॉलीबॉल प्रतियोगिता से हुई। इस आयोजन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी सहित मीरा प्रवीण सिंह, सम्पा साहा, हिसाबी राय, विवेकानंद तिवारी, रूपेश भगत, अनिकेत गोस्वामी और अन्य नेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। उद्घाटन मैच जिला वॉलीबॉल संघ और लुतफल वॉरियर्स के बीच खेला गया।
परंपरा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
शुरुआत में अतिथियों ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय कर कार्यक्रम को विधिवत रूप से आगे बढ़ाया गया।
खेल समाज में ऊर्जा और अनुशासन भी लाते हैं : दुर्गा मरांडी
दुर्गा मरांडी ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि समाज में ऊर्जा और अनुशासन भी लाते हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि अगर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो पहले फिटनेस और स्वास्थ्य पर जोर देना होगा।
खिलाड़ियों का उत्साह और जनता का समर्थन
इस आयोजन में जिले के विभिन्न प्रखंडों के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन स्कूल और कॉलेज स्तर के छात्रों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा।
स्वस्थ भारत के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी : अमृत पांडेय
भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक आंदोलन है। उनका मानना है कि स्वस्थ भारत के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है।
इनका सहयोग सराहनीय
महोत्सव को सफल बनाने में विपिन कुमार चौधरी, राणा शुक्ला, उजय राय, लाल्टू भौमिक, संजय राय, अविनाश पंडित, मुन्ना रविदास, अभिषेक भगत और अन्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : पेंशन की राह में रोड़े : झारखंड के मदरसा व संस्कृत शिक्षकों ने दी चेतावनी

