अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची पुलिस ने दुर्गा पूजा-2025 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने सभी नागरिकों से इन नियमों का पालन करने और पुलिस के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है।
सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखें
पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि वे आपसी भाईचारे को बनाए रखें और किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली गतिविधियों से दूर रहें। किसी अफवाह या गलत जानकारी पर ध्यान न दें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।
सोशल मीडिया पर सतर्कता जरूरी
भ्रामक, आपत्तिजनक या तथ्यहीन पोस्ट, फोटो और वीडियो साझा करने से बचें। ग्रुप एडमिन यह सुनिश्चित करें कि उनके ग्रुप में कोई गलत या आपत्तिजनक जानकारी न हो। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीजे पर प्रतिबंध और ध्वनि नियंत्रण
शहर में किसी भी प्रकार के डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसका उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण कम करना और सार्वजनिक शांति बनाए रखना है।
बच्चों और वाहन सुरक्षा
पंडाल भ्रमण के दौरान बच्चों के पॉकेट में अभिभावक का नाम, पता और मोबाइल नंबर जरूर लिखें। गाड़ी निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें और शराब या नशीले पदार्थ का सेवन करके वाहन न चलाएँ।
सहायता के लिए संपर्क
किसी भी असामाजिक घटना या अफवाह की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। संपर्क नंबर: 8987790664, 8987790619, या आपातकालीन 112। रांची पुलिस ट्विटर @ranchipolice और फेसबुक पेज (Ranchi police) पर भी सूचना साझा की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : डकैती से लेकर ड्रग्स तक… हिंदपीढ़ी के दो कुख्यात अब पुलिस के शिकंजे में

