अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले की गलियां इन दिनों रोशनी और श्रद्धा से जगमगा रही है। दुर्गा पूजा का पर्व आते ही माहौल में भक्ति और उत्सव का रंग घुल गया है। मंदिरों से लेकर भव्य पंडालों तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। डुगडुगी और ढाक की आवाज़ लोगों को आकर्षित कर रही है। इसी आस्था के माहौल में झामुमो सांसद विजय हांसदा भी भक्ति में डूबे नज़र आए। उनके साथ ज़िला अध्यक्ष अजीजूल इस्लाम, अमलान कुसुम सिन्हा और कई झामुमो कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया और मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
मां दुर्गा से मांगी तरक्की की दुआ
सांसद विजय हांसदा ने मां दुर्गा से अपने क्षेत्रवासियों की तरक्की और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज को एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है।

भक्ति और राजनीति का मेल
पूजा पंडालों में सांसद का पहुंचना आम श्रद्धालुओं के लिए भी खास लम्हा रहा। लोग उनसे मिले, आशीर्वाद लेने की परंपरा के बीच अपनी समस्याएं भी साझा कीं। यह दृश्य राजनीति और भक्ति के सुंदर मेल का उदाहरण बना।
हर चेहरे पर दिखा उत्साह
पूरे पाकुड़ जिले में दुर्गा पूजा को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे झूले-झूलों और मेले की रौनक में मग्न हैं, वहीं महिलाएं और पुरुष पूजा-अर्चना में लीन नज़र आ रहे हैं। सांसद का शामिल होना इस उत्साह को और बढ़ा गया।
इसे भी पढ़ें : ईमानदारी की चमक : महुआ माजी के गार्ड को सड़क पर मिला पर्स, फिर…

