Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 05:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रास सांसद के वाहन पर हमला मामले में आधा दर्जन नाबालिग से चल रही पूछताछ
झारखंड

रास सांसद के वाहन पर हमला मामले में आधा दर्जन नाबालिग से चल रही पूछताछ

August 13, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची।  राज्यसभा सांसद समीर उरांव की गाड़ी पर पत्थरबाजी मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गढ़गांव में रहने वाले नाबालिग को पूछताछ के लिए रखा है। घटना के बाद सोमवार देर रात ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर पकड़ा है। हालांकि, पूछताछ में इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि पकड़े गए नाबालिगों ने पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया है। इधर, ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। पत्थरबाजी की घटना में शामिल किसी भी आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा।ग्रामीणों की मानें, तो पिछले एक माह के अंदर अब तक तीन बार पत्थरबाजी की घटना घटित हो चुकी है। पूर्व में पेट्रोल पंप के मालिक और एक अज्ञात वाहन को निशाना बनाया गया था। हालांकि, मामले को थाना तक सूचना नहीं दिया गया था। जब राज्यसभा सांसद की गाड़ी पर पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया, तो पूरा मामला सामने आया है।राज्यसभा सांसद समीर उरांव की गाड़ी पर सोमवार की रात 8.30 बजे पत्थरबाजी की गयी थी। घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया था जब गुमला के सिसई से भाजपा की सदस्यता अभियान में शामिल होकर रांची लौट रहे थे। एनएच-23 पर इटकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव से जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो गुजर रही थी, उसी वक्त किसी ने गाड़ी पर पत्थर फेंका था। अचानक हुई इस घटना से सांसद के अलावा गाड़ी में मौजूद अन्य लोगों को एक पल के लिए लगा कि किसी ने वाहन पर फायरिंग की। चालक वहां पर वाहन रोकने की जगह तेजी से चलाता हुआ आगे जाकर सिंह पेट्रोल पंप पर रोका था। इसके बाद वहां से सांसद ने मामले की जानकारी रांची पुलिस को दी थी। इस मामल में सांसद की ओर से लिखित शिकायत भी इटकी थाना में दर्ज करायी गयी थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलिस जांच में कोताही का आरोप लगाते हुए जगरनाथपुर थाने का घेराव
Next Article अभाविप ने की विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति को हटाने की मांग 

Related Posts

Headlines

फंदे से लटकता मिला युवक का शव, प्रेमी संग भागने के बाद लौटी थी पत्नी

October 25, 2026
Headlines

कोर्ट में हक की बुलंद आवाज, बंद कमरे में बेबस चीख… वकील बिटिया की मौत पर सुलगते सवाल

October 25, 2026
Headlines

श्रीराम स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फूड सेफ्टी विंग का बड़ा छापा, ‘द केक्स डिलाइट’ का लाइसेंस सस्पेंड, ‘विन्नी’ 3 दिन के लिए सील

October 25, 2026

फंदे से लटकता मिला युवक का शव, प्रेमी संग भागने के बाद लौटी थी पत्नी

October 25, 2026

दांतों की सड़न से बचाएगी मुलेठी की चाय, जानें कैसे करें तैयार

October 25, 2026

निष्कासन के बाद गरजे बाहुबली अनंत सिंह, बोले- नीतीश के बिना पार्टी खत्म

October 25, 2026

कोर्ट में हक की बुलंद आवाज, बंद कमरे में बेबस चीख… वकील बिटिया की मौत पर सुलगते सवाल

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.