Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 02:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार SIR : फाइनल वोटर लिस्ट जारी, अपना नाम कैसे करें चेक… जानें यहां
Headlines

बिहार SIR : फाइनल वोटर लिस्ट जारी, अपना नाम कैसे करें चेक… जानें यहां

September 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
SIR
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : चुनाव आयोग ने SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी कर दी है। आयोग के अनुसार अब राज्य में कुल 7 करोड़ 45 लाख से अधिक मतदाता हैं। इससे पहले राज्य में 7 करोड़ 89 लाख 69 हजार 844 वोटर थे। एसआईआर की प्रक्रिया में मृतक, डुप्लीकेट और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए गए। इसमें करीब 65 लाख नाम हटे, जिसके बाद मतदाताओं की संख्या घटकर 7 करोड़ 24 लाख रह गई थी। विपक्ष ने इस पर सवाल उठाते हुए इसे मताधिकार से वंचित करने की साजिश करार दिया था और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। अब जो अंतिम वोटर लिस्ट जारी हुई है, उसमें 21 लाख नए वोटर जोड़े गए हैं। इनमें ज्यादातर युवा मतदाता शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी की है।

कैसे चेक करें अपना नाम

चुनाव आयोग ने बताया कि कोई भी मतदाता अब आसानी से ऑनलाइन अपना नाम देख सकता है। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर मतदाता सूची चेक की जा सकती है।

विशेष गहन पुनरीक्षण के आलोक में दिनांक 30.09.2025 को अंतिम निर्वाचक सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। कोई भी मतदाता दिए गए लिंक https://t.co/vn4CiWul9G के माध्यम से मतदाता सूची में अपने नाम का विवरण देख सकते हैं।https://t.co/vn4CiWul9G@ECISVEEP

— Chief Electoral Officer, Bihar (@CEOBihar) September 30, 2025

विपक्ष के आरोप

एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसे जनता के अधिकार छीनने की कोशिश बताते हुए बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। इंडिया गठबंधन के नेताओं का आरोप है कि आयोग ने यह कदम सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाने के लिए उठाया।

वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का मकसद केवल पात्र मतदाताओं को सूची में बनाए रखना और छूटे हुए नाम जोड़ना था। आयोग ने स्पष्ट किया कि मृतक और डुप्लीकेट नाम हटाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए जरूरी है।

विधानसभा चुनाव की तैयारी

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव इसी नई मतदाता सूची के आधार पर कराए जाएंगे। आयोग का दावा है कि मतदाता सूची अब ज्यादा साफ और सटीक है।

इसे भी पढ़ें : एक करोड़ की हथिनी का ‘रखवाले’ ने ही 27 लाख में कर दिया था सौदा, कैसे खुला राज… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीनियर IAS अधिकारी अविनाश कुमार होंगे झारखंड के नये मुख्य सचिव
Next Article DC मनीष का बड़ा ऐलान- नवाजे जायेंगे पाकुड़ के बेहतरीन पूजा पंडाल

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.