Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भरोसे के “कर्ज” ने दे दी भयानक मौ’त, दोस्त बने का’तिल
Headlines

भरोसे के “कर्ज” ने दे दी भयानक मौ’त, दोस्त बने का’तिल

October 5, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : रांची की तनुश्री नायक अब कभी घर नहीं लौटेगी। 29 सितंबर की सुबह, जब PHED पहाड़ के पास कुछ लोगों ने एक युवती का शव देखा, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह वही तनुश्री है, जो कुछ दिन पहले तक अपने पैसों की वापसी के लिए जद्दोजहद कर रही थी।

तनुश्री की उम्र बहुत ज़्यादा नहीं थी, लेकिन सपने बड़े थे। मेहनत से कमाए पाई-पाई की कीमत वह जानती थी। उसी पैसे में उसका दर्द छिपा था… 80000 रुपये, जो उसने अपने पहचान के एक शख्स जयपाल सिंह को दिए थे। लेकिन यह भरोसा ही उसकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई। पैसा लौटाने के बजाय जयपाल ने उसे धोखे की ऐसी सजा दी, जिसकी कल्पना भी तनुश्री ने नहीं की होगी।

तनुश्री बार-बार अपने पैसों की मांग करती रही। एक दिन उसने जयपाल से कहा — “भाई, बस मेरे पैसे लौटा दो, मुझे बहुत ज़रूरत है।” लेकिन जयपाल के मन में अब अपराध का अंधेरा उतर चुका था। उसने अपने दो बेटों धीरज और करण के साथ मिलकर तनुश्री को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले तनुश्री के फोन पे अकाउंट से जबरन ₹50,000 अपने खाते में ट्रांसफर किए, फिर उसी फोन को सबूत मिटाने के लिए इस्तेमाल किया। तनुश्री ने विरोध किया — और उसी विरोध ने उसकी जान ले ली।

हत्या के बाद जब उसका शव फुचका टोली में फेंक दिया गया, तो वह सिर्फ एक “अज्ञात युवती” बनकर रह गई। तीन दिन तक उसका शव रिम्स के शीतगृह में पहचान का इंतज़ार करता रहा। फिर तकनीकी साक्ष्य और पुलिस की अथक कोशिशों से उसका नाम सामने आया — तनुश्री नायक, ओरमांझी की बेटी।

सदर थानेदार कुलदीप कुमार ने कांड का खुलासा करने में पूरी ताकत झोंक दी । डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में बनी टीम ने आरोपी जयपाल सिंह, धीरज कुमार सिंह और करण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, मृतका का सिम, और दो स्मार्टफोन बरामद किए। यही सबूत थे जिन्होंने तनुश्री को इंसाफ की राह पर वापस लाया।

एसएसपी राकेश रंजन के आदेश और सिटी एसपी पारस राणा की देखरेख में काम कर रही यह टीम कई दिनों से अपराधियों के ठिकानों पर निगरानी कर रही थी। तकनीकी शाखा और FSL की मदद से जुटाए गए साक्ष्यों ने केस की पूरी परतें खोल दीं।

तनुश्री की हत्या सिर्फ एक जघन्य अपराध नहीं, बल्कि उसके भरोसे का कत्ल भी था। जिस इंसान को उसने मदद की, उसी ने उसके जीवन की डोर काट दी। अब पुलिस ने तीनों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। लेकिन तनुश्री के घर में आज भी उसकी तस्वीर के आगे जलती दीपक की लौ एक सवाल पूछती है — “क्या किसी का भरोसा इतना महंगा पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें : OMG! महज ढाई साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, परिवार में कोहराम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीतामढ़ी के गांवों में बाढ़ का कहर, प्रशासन अलर्ट
Next Article राशिफल @ 06 अक्टूबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.