Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 04:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर BJP में शामिल, दरभंगा के इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव
Headlines

मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर BJP में शामिल, दरभंगा के इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

October 6, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
BJP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : बिहार की मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर के BJP से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। बिहार BJP प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से उनकी मुलाकात और तावड़े के ट्वीट ने इन अटकलों को हवा दी है। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की रहने वाली मैथिली इस साल जुलाई में 25 साल की हुई हैं और अब चुनाव लड़ने की उम्र पूरी कर चुकी हैं।

मैथिली ठाकुर : संगीत से सियासत तक

2011 में 11 साल की उम्र में मैथिली ने जीटीवी के ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ से अपनी गायकी की शुरुआत की थी। तब से वे भजन, फिल्मी गाने और लोकगीत गाकर देशभर में मशहूर हुईं। 2024 के लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने उन्हें जन जागरण के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया था।

विनोद तावड़े का ट्वीट

मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए विनोद तावड़े ने X पर लिखा, “1995 में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चला गया, उसकी बेटी मैथिली ठाकुर बदलते बिहार को देखकर वापस लौटना चाहती हैं। आज नित्यानंद राय और मैंने उनसे आग्रह किया कि बिहार की जनता और विकास के लिए उनका योगदान अपेक्षित है। बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर को अनंत शुभकामनाएं!”

वर्ष 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर जी बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं।

आज गृह राज्यमंत्री @nityanandraibjp जी और मैंने उनसे आग्रह किया कि बिहार की जनता के लिए और… pic.twitter.com/DrFtkxQWo0

— Vinod Tawde (@TawdeVinod) October 5, 2025

बेनीपट्टी सीट पर सस्पेंस

मैथिली के BJP से चुनाव लड़ने की खबर के बाद यह सवाल उठ रहा है कि उन्हें कौन सी सीट मिलेगी। चूंकि वे बेनीपट्टी की रहने वाली हैं, इसलिए इस सीट पर सबसे ज्यादा चर्चा है। वर्तमान में बेनीपट्टी से बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद नारायण झा विधायक हैं, जिनकी उम्र 68 साल है। 1977 के जेपी आंदोलन से राजनीति में आए झा दो बार विधायक और एक बार विधान पार्षद रह चुके हैं। अगर उनका टिकट नहीं कटा, तो मैथिली की सीट को लेकर सस्पेंस बढ़ सकता है। हालांकि, बीजेपी में कई उम्रदराज नेता सक्रिय हैं, इसलिए टिकट में बदलाव की संभावना भी है।

बिहार में आज सियासी हलचल

आज यानी सोमवार को शाम 4 बजे निर्वाचन आयोग बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान करेगा। दूसरी ओर, CM नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो का उद्घाटन किया। मैथिली ठाकुर का बीजेपी में शामिल होना और चुनाव लड़ना युवा वोटरों को आकर्षित करने की रणनीति हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में धकाधक दौड़ी मेट्रो, CM नीतीश ने दिखाई हरी झंडी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में धकाधक दौड़ी मेट्रो, CM नीतीश ने दिखाई हरी झंडी
Next Article EC ने कर दिया बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान… जानें पूरा शेड्यूल

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.