अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का औपचारिक ऐलान कर दिया है। इस बार राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया जाएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि
- पहला चरण 6 नवंबर 2025 को, जिसमें 121 सीटों पर मतदान होगा।
- दूसरा चरण 11 नवंबर 2025 को, जिसमें 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
- वोटों की गिनती 14 नवंबर 2025 को होगी।
चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब सरकार किसी भी नई योजना या सार्वजनिक घोषणा नहीं कर सकती।
मतदाता सूची से जुड़े अपडेट
चुनाव आयोग ने इस बार 1 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी। इसके बाद एक महीने तक आपत्तियों और दावों के लिए समय दिया गया। 30 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई।
वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की सुविधा नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से 10 दिन पहले तक उपलब्ध रहेगी।
बिहार चुनाव 2025: मतदान प्रक्रिया में 17 बड़े बदलाव
इस बार चुनाव आयोग ने चुनाव प्रणाली को ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक-समर्थ बनाने के लिए 17 अहम सुधार किए हैं, जो बिहार चुनाव से लागू होंगे:
- बूथ लेवल एजेंट को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
- बूथ लेवल अधिकारियों का अलग प्रशिक्षण
- पुलिस अधिकारियों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण
- वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण
- चुनाव कर्मचारियों के वेतन/पारिश्रमिक में बढ़ोतरी
- 15 दिनों के भीतर EPIC (मतदाता पहचान पत्र) जारी होगा
- बीएलओ को फोटोयुक्त आईडी अनिवार्य
- मतदान केंद्रों पर मोबाइल जमा करने की सुविधा
- मतदाता सूचना पर्ची में पूरी और स्पष्ट जानकारी
- ECI नेट: एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत
- एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता
- उम्मीदवारों के प्रचार स्टॉल मतदान केंद्र से कम से कम 100 मीटर दूर
- सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा
- ईवीएम और बैलेट पेपर के नियमों में बदलाव
- गिनती में अंतर होने पर वीवीपैट की अनिवार्य गणना
- पोस्टल बैलेट की गिनती प्रक्रिया को सरल बनाया गया
- डिजिटल इंडेक्स कार्ड और रिपोर्ट तैयार करने की नई व्यवस्था
Also Read : मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर BJP में शामिल, दरभंगा के इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

