Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 02:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमेरिकी टैरिफ का असर: नोएडा कंपनी ने 15 कर्मचारियों को निकाला
देश

अमेरिकी टैरिफ का असर: नोएडा कंपनी ने 15 कर्मचारियों को निकाला

October 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
टैरिफ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ की वजह से नोएडा की एक कंपनी ने काम नहीं होने की बात कहकर बीते कुछ दिनों 15 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस मामले मे सीटू के बैनर तले अपनी बहाली की मांग को लेकर श्रमिकों ने सेक्टर-8 स्थित मैसर्स वाईआर क्राफ्ट कंपनी के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शनिवार से शुरू कर दिया है। यह धरना आज भी जारी है । सीटू नेताओं का कहना है कि जब तक श्रमिकों को न्याय नहीं मिलेगा उनका संघर्ष जारी रहेगा।

सीटू के जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि अमेरिकी टैरिफ का हवाला देते हुए कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ आज मैसर्स ए-12, सेक्टर- 8, नोएडा कम्पनी पर सीटू के बैनर तले श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरना प्रदर्शन को सीटू नेता रामसागर, राम स्वारथ आदि ने संबोधित किया।

सीटू के जिला सचिव ने बताया कि मैसर्स- वाईआर क्राफ्ट्स ए- 12, सेक्टर- 8, नोएडा के प्रबंधकों ने गैरकानूनी तरीके से 15 श्रमिकों को 19 सितंबर 2025 को नौकरी से यह कहते हुए निकाला कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ की वजह से कंपनी में काम नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के प्रबंधन ने गैर कानूनी तरीके से कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। जिसकी शिकायत हमारी यूनियन द्वारा कंपनी प्रबंधकों और उपश्रमायुक्त गौतमबुद्धनगर से की गई लेकिन प्रबंधकों ने ना तो श्रमिकों को काम पर वापस लिया और ना ही उनके कानूनी देय का भुगतान किया है।

उन्होंने बताया कि विवश होकर श्रमिकों ने कंपनी के गेट पर सीटू के बैनर तले धरना प्रदर्शन शुरु किया है जो समस्याओं के समाधान होने तक जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में श्रमिक महेश चंद, शिवनंदन यादव, विजय, जितेंद्र कुमार, किशन गुप्ता, शांति देवी, राजन, पंकज सहित भारी संख्या में कामगार मौजूद रहे। वही कंपनी के एचआर मैनेजर रश्मि कश्यप से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ जा रहा था।

इसे भी पढ़ें : बैंक ऑफ महाराष्ट्र भर्ती 2025: एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबैंक ऑफ महाराष्ट्र भर्ती 2025: एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Next Article हजारीबाग-गया का आतंक दानिश अब पुलिस के शिकंजे में

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.