अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : करवाचौथ और धनतेरस से पहले देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखी जा रही है। आज यानी गुरुवार को लगातार चौथे दिन सोने के दाम बढ़े और निवेशक खरीदारी में जुट गए हैं। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1,24,090 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,13,760 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम
- मुंबई, चेन्नई, कोलकाता : 24 कैरेट सोना ₹1,23,940 और 22 कैरेट ₹1,13,610 प्रति 10 ग्राम।
- जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ : 24 कैरेट सोना ₹1,24,090 और 22 कैरेट ₹1,13,760 प्रति 10 ग्राम।
- अहमदाबाद, भोपाल : 24 कैरेट सोना ₹1,23,990 और 22 कैरेट ₹1,13,660 प्रति 10 ग्राम।
- हैदराबाद : 24 कैरेट सोना ₹1,23,940 और 22 कैरेट ₹1,13,610 प्रति 10 ग्राम।
- पटना : 24 कैरेट सोना ₹1,20,910 और 22 कैरेट ₹1,10,850 प्रति 10 ग्राम।
चांदी की कीमतों में भी तेजी
चांदी के दाम में भी भारी उछाल देखा गया। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, पटना, लखनऊ, गुरुग्राम और भुवनेश्वर में चांदी ₹1,60,100 प्रति किलोग्राम रही। चेन्नई में यह ₹1,70,100 और हैदराबाद में भी अधिक कीमत पर बिकी। औसतन चांदी के दाम में ₹3,100 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई।
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
विशेषज्ञों के मुताबिक, चांदी की मांग में तेजी का कारण औद्योगिक उपयोग है। इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और मेडिकल उपकरणों में चांदी की खपत बढ़ी है। देश में चांदी की कुल मांग का 60-70% हिस्सा उद्योगों से आता है। सितंबर में चांदी की कीमतों में 19.4% की उछाल आई, जबकि सोना 13% ही महंगा हुआ।
त्योहारों से पहले बाजार में रौनक
त्योहारी सीजन के चलते सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने ने ₹1,24,090 प्रति 10 ग्राम का नया रिकॉर्ड बनाया। विशेषज्ञों का कहना है कि कीमतों में और तेजी आ सकती है, इसलिए निवेशक और खरीदार अभी से सक्रिय हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें : करवाचौथ व्रत में भूख-प्यास से बचने का आसान उपाय

