अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : आगामी दीपावली पर्व के दौरान शहर की सड़कों पर बढ़ने वाले यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने विशेष ट्रैफिक योजना बनाई है। यह योजना 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।
प्रशासन के अनुसार, धनतेरस के अवसर पर 18 और 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से रात एक बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, दीपावली के दिन 20 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से लेकर 21 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक भी बसों को छोड़कर किसी भारी वाहन को शहर में प्रवेश या संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यह ट्रैफिक एडवाइजरी उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयुष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार के संयुक्त निर्देश पर शुक्रवार को जारी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ और खरीदारी के कारण यातायात पर अतिरिक्त दबाव रहेगा, इसलिए यह कदम यातायात को सुचारु रखने के लिए उठाया गया है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे दिशा-निर्देशों का पालन करें और सड़कों पर अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें। अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से ही दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : इतिहास पर इतिहास रचता पाकुड़, अब राष्ट्रपति के हाथों मिला सम्मान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : डॉक्टर जयंत घोष ने लिखी नयी इबारत, पित्त नली कैंसर पर रची जीत की कहानी
इसे भी पढ़ें : जंगल से लौटते कदम : एरिया कमांडर कुणाल और रोहिणी ने डाले हथियार
इसे भी पढ़ें : बच्चों का डिजिटल नशा… अब जंगल बन गया मासूमों का गेमिंग अड्डा

