Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 05:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जब नेताओं से टूट गई उम्मीद, तब अपने दम पर कर दिखाया कमाल… जानें क्या
Headlines

जब नेताओं से टूट गई उम्मीद, तब अपने दम पर कर दिखाया कमाल… जानें क्या

October 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सड़क
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Garhwa (Nityanand Dubey) : गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड की मकरी पंचायत का एक छोटा-सा टोला… गड़ेरियाडीह। यहां खेत हैं, नदी है, घाटी है, लेकिन सड़क नहीं थी। वर्षों से ग्रामीण जर्जर पथरीली राह पर चलते रहे, शिकायतें करते रहे, वादे सुनते रहे। पर जब नेताओं और अधिकारियों की ओर से सिर्फ आश्वासन मिला, तो ग्रामीणों ने तय किया… अब “रास्ता” खुद बनाएंगे।

पथरीली राह और दर्द भरा सफर

गड़ेरियाडीह टोला के करीब 520 लोग, 35-40 घर। बछूआ नदी के किनारे बसे इन परिवारों की सबसे बड़ी समस्या थी सड़क। बरसात में घाटीनुमा पथरीला रास्ता कीचड़ और फिसलन से भर जाता। कभी बच्चे स्कूल जाने से डरते, तो कभी गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता। सड़क इतनी टूटी थी कि बाइक ले जाना भी खतरे से खाली नहीं था। हर सफर जैसे संघर्ष बन गया था।

auto

नेताओं से उम्मीदों ने बार-बार किया निराश

मुकेश पाल, राजू पासवान, शिवचंद पाल, लालचंद पाल, परनिस पाल, उमेश साह, राजेश साह, जगदिश पाल, नंदलाल पाल, अभय पाल और विजय सिंह… इन सभी ने कभी न कभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की। कागज़ी आश्वासन मिले, लेकिन सड़क वहीं की वहीं रही। सरकारी मशीनरी की धीमी चाल के आगे ग्रामीणों की तकलीफें जैसे कहीं गुम हो गईं। धीरे-धीरे लोगों ने उम्मीद छोड़ दी, पर हार नहीं मानी।

जब सरकार नहीं आई, तो जनता बन गई ‘सरकार’

एक दिन कुछ युवाओं ने बैठक बुलाई। “क्यों न हम खुद सड़क बना लें?” यह सवाल पहले तो मज़ाक लगा, पर फिर वही मजाक हकीकत में बदल गया। सबने अपने-अपने घर से थोड़े पैसे चंदा दिए। किसी ने फावड़ा लाया, किसी ने बेलचा। बुजुर्गों ने खाना बनाया, महिलाएं पानी भरकर लाई, बच्चे मिट्टी उठाने में मदद करने लगे। और कुछ ही दिनों में 500 मीटर की पथरीली राह फिर से चलने लायक बन गई।
यह केवल सड़क नहीं थी… यह “संकल्प की सड़क” थी।

 श्रमदान बना गांव का उत्सव

हर सुबह जब लोग काम पर जुटते, तो यह केवल मजदूरी नहीं, एक उत्सव जैसा लगता। हंसी-ठिठोली के बीच फावड़े चल रहे थे, और साथ में यह विश्वास भी कि “हम अपनी तकदीर खुद लिख सकते हैं।” टोले की महिलाएं कहती हैं, “जब सरकार नहीं आई, तो हमने सोचा… हमारी सड़क, हमारी जिम्मेदारी।” यही सोच गड़ेरियाडीह की पहचान बन गई।

अब बस एक आस… जल्द बने पक्की सड़क

मरम्मत के बाद गांव की जिंदगी थोड़ी आसान हुई है। अब बाइक चलती है, बच्चे स्कूल जा सकते हैं। लेकिन ग्रामीणों की निगाहें अब भी प्रशासन की ओर हैं। वे चाहते हैं कि यह कच्ची राह अब पक्की बन जाए। उनकी मांग है… “हमने शुरुआत की, अब सरकार इसे पूरा करे।”

संदेश जो हर गांव तक पहुंचे

गड़ेरियाडीह के ग्रामीणों ने साबित किया है कि जब व्यवस्था सो जाए, तो जागती जनता चमत्कार कर सकती है। उनका यह प्रयास सिर्फ एक सड़क बनाने की कहानी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, एकता और उम्मीद की मिसाल है।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन योजना में बड़ा घोटाला, FIR दर्ज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार कांग्रेस में मचा हड़कंप, हाईकमान ने इस नेता को हटाया
Next Article गरीबों के हक का निवाला डकार हो गया मालामाल, अब पहुंचा हवालात

Related Posts

Headlines

SDPO आवास में दिखा फन फैलाये फुफकार मारता जहरीला कोबरा, फिर… देखें वीडियो

September 19, 2026
Headlines

परीक्षा के दौरान भी स्कूलों में नहीं होगी छुट्टी, सीएम सम्राट ने बनाया तगड़ा प्लान

September 19, 2026
झारखंड

85 वर्षीय बिजेंद्र सिंह की तलाश खत्म, तीन रोज बाद इस हाल में मिले

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SDPO आवास में दिखा फन फैलाये फुफकार मारता जहरीला कोबरा, फिर… देखें वीडियो

September 19, 2026

परीक्षा के दौरान भी स्कूलों में नहीं होगी छुट्टी, सीएम सम्राट ने बनाया तगड़ा प्लान

September 19, 2026

85 वर्षीय बिजेंद्र सिंह की तलाश खत्म, तीन रोज बाद इस हाल में मिले

September 19, 2026

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.