Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 02:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गांव-गांव पहुंचेगा राजस्व विभाग, घर की दहलीज पर ही मिलेंगी सरकारी सेवाएं
Headlines

गांव-गांव पहुंचेगा राजस्व विभाग, घर की दहलीज पर ही मिलेंगी सरकारी सेवाएं

October 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राजस्व
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : सरकारी कामकाज की फाइलों और दफ्तरों की लंबी कतारों से अब लोगों को राहत मिलने वाली है। जिला प्रशासन ने ऐसा इंतज़ाम किया है, जिससे राजस्व सेवाएं अब सीधे गांवों तक पहुंचेंगी। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक जिले के सभी अंचलों में तीन दिवसीय विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति और आवासीय प्रमाणपत्र, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत जैसे काम मौके पर ही पूरे किए जाएंगे।

गांव में ही हल होगी जमीन और प्रमाणपत्र की परेशानी

अब तक लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। कभी कर्मचारी नहीं मिलते थे, तो कभी दस्तावेज़ अधूरे रह जाते थे। लेकिन इस बार प्रशासन ने तय किया है कि “सरकार खुद लोगों के पास पहुंचेगी।” डीसी मनीष कुमार ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिविर में हर व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता से सुना जाए और तत्काल समाधान किया जाए। उनके अनुसार, “शिविर का मकसद है कि कोई भी व्यक्ति सरकारी सुविधा से वंचित न रहे।”

auto

हर अंचल के लिए तय हुआ शेड्यूल

शिविर को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। अलग-अलग पंचायत भवनों और अंचल कार्यालयों में शिविर लगाने का शेड्यूल इस प्रकार है—

  • पाकुड़ अंचल : नरोत्तमपुर, झिकरहटी, पृथ्वीनगर
  • हिरणपुर अंचल : डांगापाड़ा, तोड़ाई, हिरणपुर
  • लिट्टीपाड़ा अंचल : सोनाधनी, सुरजबेड़ा, नवाडीह
  • अमड़ापाड़ा अंचल : आलूबेड़ा, सिंगारसी, जामुगड़िया
  • महेशपुर अंचल : देवीनगर, बांकुड़ा, तेलियापोखर
  • पाकुड़िया अंचल : डोमनगड़िया, पलियादाहा, पाकुड़िया

हर जगह अलग-अलग तारीखों पर अधिकारी व कर्मी मौजूद रहेंगे और लोगों के आवेदन स्थल पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

त्वरित समाधान और पारदर्शिता लक्ष्य

प्रशासन का कहना है कि यह सिर्फ एक शिविर नहीं, बल्कि एक प्रशासनिक जनसंपर्क अभियान है। इसका उद्देश्य है लोगों का भरोसा बढ़ाना और सरकारी सेवाओं को पारदर्शी बनाना। डीसी मनीष कुमार ने बताया कि हर अंचल से रिपोर्ट ली जाएगी कि कितने आवेदन आए, कितनों का समाधान हुआ और किन मामलों में आगे कार्रवाई की जरूरत है।

डीसी की अपील : तय तिथि और स्थल पर पहुंचें ग्रामीण

डीसी मनीष कुमार ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने अंचल के अनुसार तय तारीख और स्थान पर समय से पहुंचे और अपने दस्तावेज़ साथ लाएं। इससे न केवल उनका समय बचेगा बल्कि समस्याओं का समाधान भी उसी दिन संभव हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें : बुझा चूल्हा, खाली बर्तन और बंद केंद्र… गढ़वा में गरीबों की थाली से उड़ा सरकारी निवाला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउमाशंकर अकेला ने की घर वापसी, झारखंड कांग्रेस की बढ़ी ताकत
Next Article छठ पर्व के बाद रेलवे का बड़ा तोहफा: बिहार से देशभर के लिए चलीं स्पेशल ट्रेनें

Related Posts

Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Headlines

मरीजों को बिना वजह रेफर करने का खेल होगा बंद, सचिव बोले- लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.