Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 01:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रवि किशन को जान से मा’रने की धमकी, “4 दिन बाद बिहार आओगे तब…”
Headlines

रवि किशन को जान से मा’रने की धमकी, “4 दिन बाद बिहार आओगे तब…”

November 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रवि
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Gorakhpur : गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके निजी सचिव शिवम द्विवेदी के फोन पर आई। धमकी देने वाला खुद को बिहार के आरा जिले का अजय कुमार यादव बता रहा है।

फोन पर अजय यादव ने गालियां दीं और कहा कि रवि किशन यादव समाज पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए उन्हें गोली मार देगा। सचिव ने जवाब दिया कि सांसद ने कभी किसी समुदाय के खिलाफ गलत बात नहीं कही। इससे कॉलर और भड़क गया। उसने कहा, तुम्हारी हर हरकत की खबर है, चार दिन बाद बिहार आओगे तो जान से मार दूंगा। उसने भगवान श्रीराम और राम मंदिर पर भी आपत्तिजनक बातें कहीं। उसने भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव का भी समर्थन किया, जिन्होंने राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की बात कही थी। धमकी मिलने के बाद निजी सचिव शिवम द्विवेदी गोरखपुर के एसएसपी से मिले और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सांसद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रवि किशन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “मुझे हाल ही में फ़ोन पर अपशब्द कहे गए, मेरी माता जी को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यहां तक कि मुझे जान से मारने की धमकियां दी गईं और प्रभु श्रीराम के प्रति अपमानजनक शब्द कहे गए। यह न केवल मेरे व्यक्तिगत सम्मान पर, बल्कि हमारी आस्था और भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों पर भी सीधा प्रहार है। ऐसे कृत्य समाज में नफरत और अराजकता फैलाने की कोशिश हैं, जिनका जवाब लोकतांत्रिक और वैचारिक मजबूती से दिया जाएगा। मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि न मैं इन धमकियों से डरता हूं, न झुकूंगा।

जनसेवा, राष्ट्रवाद और धर्म के पथ पर चलना मेरे लिए कोई राजनीतिक रणनीति नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प है। मैं इस मार्ग पर हर परिस्थिति में अडिग रहूंगा, चाहे इसके लिए मुझे किसी भी कीमत का सामना क्यों न करना पड़े। यह मार्ग कठिन है, पर मुझे इसी में अपना जीवन सार्थक दिखाई देता है। मेरे लिए यह संघर्ष आत्मसम्मान, आस्था और कर्तव्य की रक्षा का प्रतीक है और मैं अंत तक दृढ़ रहूंगा, निष्ठावान रहूंगा।”

इसे भी पढ़ें : सुरक्षा की राह पर DBL की एक नेक पहल… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुरक्षा की राह पर DBL की एक नेक पहल… जानें
Next Article LPG गैस से लेकर बैंक अकाउंट तक, आज से हो गए 6 बड़े बदलाव… जानें

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.