अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची जिले के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के बसरी गांव में रंगदारी और धमाके के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अब्दुल रहीम उर्फ पप्पू और मोजीब अंसारी बताए गए हैं। उनके पास से दो मोबाइल फोन, दो बाइक और बम बनाने का सामान बरामद किया गया। रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को बताया कि बसरी गांव के एक व्यवसायी को अज्ञात अपराधियों ने फोन कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। जब व्यवसायी ने पैसे देने से इनकार किया, तो अपराधियों ने उसके घर के सामने बम ब्लास्ट कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इस घटना के बाद पीड़ित ने ठाकुरगांव थाना में आवेदन दिया था।
जाल बिछाकर पकड़ा आरोपी को
मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी की देखरेख में एक SIT बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी रंगदारी की रकम लेने के लिए व्यवसायी को ठाकुरगांव-पिठौरिया रोड पर बुलाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जाल बिछाया और अब्दुल रहीम उर्फ पप्पू को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके पास से मोबाइल और टीवीएस राइडर बाइक जब्त की गई।
बम बनाने का सामान जंगल से मिला
गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर भाटबोड़ैया गांव के करबला मुहल्ला के पास जंगल से बम बनाने की सामग्री और अवशेष बरामद किए गए। बाद में पुलिस ने दूसरे आरोपी मोजीब अंसारी को भी अहले सुबह गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल और स्प्लेंडर प्रो बाइक मिली।
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि गिरोह के बाकी सदस्यों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी अब्दुल रहीम उर्फ पप्पू मूल रूप से धनबाद के करीमगंज इलाके का रहने वाला है और इस समय अपने ससुराल कटमकुली (पिठौरिया थाना क्षेत्र) में रह रहा था।
रंगदारी की धमकी के बाद धमाका फिर पुलिस ने शांत कर दी ‘गर्मी’
रांची जिले के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के बसरी गांव में रंगदारी और धमाके के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। क्या बता गये रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर… देखें pic.twitter.com/MJPqc1Nsln
— News Samvad (@newssamvaad) November 7, 2025
इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में फिटनेस का उत्सव, IG बोले- खेलकूद तनाव तोड़ने का बेहतरीन जरिया

