Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 10:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रंगदारी की धमकी के बाद धमाका, फिर पुलिस ने शांत कर दी ‘गर्मी’
Headlines

रंगदारी की धमकी के बाद धमाका, फिर पुलिस ने शांत कर दी ‘गर्मी’

November 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रंगदारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची जिले के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के बसरी गांव में रंगदारी और धमाके के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अब्दुल रहीम उर्फ पप्पू और मोजीब अंसारी बताए गए हैं। उनके पास से दो मोबाइल फोन, दो बाइक और बम बनाने का सामान बरामद किया गया। रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को बताया कि बसरी गांव के एक व्यवसायी को अज्ञात अपराधियों ने फोन कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। जब व्यवसायी ने पैसे देने से इनकार किया, तो अपराधियों ने उसके घर के सामने बम ब्लास्ट कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इस घटना के बाद पीड़ित ने ठाकुरगांव थाना में आवेदन दिया था।

जाल बिछाकर पकड़ा आरोपी को

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी की देखरेख में एक SIT बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी रंगदारी की रकम लेने के लिए व्यवसायी को ठाकुरगांव-पिठौरिया रोड पर बुलाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जाल बिछाया और अब्दुल रहीम उर्फ पप्पू को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके पास से मोबाइल और टीवीएस राइडर बाइक जब्त की गई।

auto

बम बनाने का सामान जंगल से मिला

गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर भाटबोड़ैया गांव के करबला मुहल्ला के पास जंगल से बम बनाने की सामग्री और अवशेष बरामद किए गए। बाद में पुलिस ने दूसरे आरोपी मोजीब अंसारी को भी अहले सुबह गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल और स्प्लेंडर प्रो बाइक मिली।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि गिरोह के बाकी सदस्यों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी अब्दुल रहीम उर्फ पप्पू मूल रूप से धनबाद के करीमगंज इलाके का रहने वाला है और इस समय अपने ससुराल कटमकुली (पिठौरिया थाना क्षेत्र) में रह रहा था।

रंगदारी की धमकी के बाद धमाका फिर पुलिस ने शांत कर दी ‘गर्मी’

रांची जिले के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के बसरी गांव में रंगदारी और धमाके के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। क्या बता गये रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर… देखें pic.twitter.com/MJPqc1Nsln

— News Samvad (@newssamvaad) November 7, 2025

इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में फिटनेस का उत्सव, IG बोले- खेलकूद तनाव तोड़ने का बेहतरीन जरिया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSLR-IED से लेकर लैपटॉप-इंटरसेप्टर तक, जंगल से मिला जखीरा
Next Article सपनों की पूंजी पर डाका डालने वाला अब CID के शिकंजे में

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.