अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को महिला कांग्रेस की दो इकाइयों में नई अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसका आधिकारिक पत्र जारी किया। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, झारखंड महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष के रूप में रमा खलखो को नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रमा खलखो लंबे समय से संगठन से जुड़ी रही हैं और राज्य में महिला कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है।
ट्यूलिप ब्रायन मिरांडा को सौंपी गई मुंबई महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी
मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की महिला शाखा की अध्यक्ष के रूप में एडवोकेट ट्यूलिप ब्रायन मिरांडा को जिम्मेदारी दी गई है। वे पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं। उनकी नियुक्ति से मुंबई महिला कांग्रेस में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।
संगठन सशक्तिकरण की दिशा में कदम
नई नियुक्तियों को पार्टी ने महिला मोर्चे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया है। कांग्रेस का कहना है कि नई अध्यक्ष अपने-अपने राज्यों में महिला कार्यकर्ताओं को संगठित कर संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाएंगी।
इसे भी पढ़ें : जेल में बंद IAS विनय चौबे पर नया केस… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : घाटशिला उपचुनाव के लिए मैदान तैयार, अब मतदाता निभाएं जिम्मेदारी : CEO

