Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » IPL 2026 : मिनी नीलामी से पहले रिटेंशन की अंतिम तिथि आज, ट्रेड बाजार में हलचल तेज
Headlines

IPL 2026 : मिनी नीलामी से पहले रिटेंशन की अंतिम तिथि आज, ट्रेड बाजार में हलचल तेज

November 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
IPL
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : IPL 2026 के लिए मिनी नीलामी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आज यानी 15 नवंबर को सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की अंतिम सूची BCCI को सौंपनी है। इसके ठीक एक महीने बाद 16 दिसंबर को अबू धाबी में मिनी नीलामी आयोजित होगी। इस बार मेगा ऑक्शन की तरह सख्त रिटेंशन सीमा नहीं है, फ्रेंचाइजी अपनी मर्जी से जितने चाहें खिलाड़ी रिटेन या रिलीज कर सकती हैं, बशर्ते 120 करोड़ रुपये के पर्स और अधिकतम 25 खिलाड़ियों की सीमा का पालन करें, जिसमें 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

ट्रेड विंडो में हलचल : मुंबई सबसे सक्रिय

ट्रेड बाजार में मुंबई इंडियंस सबसे सक्रिय रही है। फ्रेंचाइजी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स से शार्दुल ठाकुर को 2 करोड़ रुपये में और गुजरात टाइटंस से शेरफाने रदरफोर्ड को 2.6 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है। वहीं, डेवोन कॉनवे ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि वे चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हो चुके हैं, जिन्हें 6.25 करोड़ में खरीदा गया था।

अफवाहों का बाजार गर्म

अफवाहों का बाजार भी गर्म है। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का लखनऊ सुपर जाएंट्स जाना लगभग तय माना जा रहा है। चेन्नई के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करेन राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन सकते हैं। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में जा सकते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ जुड़ सकते हैं।

ट्रेड नियम : कैश या बैलेंस पेमेंट

ट्रेड नियमों के तहत असमान मूल्य वाले खिलाड़ियों के मामले में अंतर की राशि चुकानी पड़ती है, जबकि कैश डील में एक्सचेंज फीस देकर खिलाड़ी ट्रांसफर किए जा सकते हैं। ट्रेड विंडो नीलामी से एक सप्ताह पहले बंद हो जाती है और सीजन शुरू होने से एक महीना पहले तक दोबारा खुलती है, लेकिन मिनी नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी ट्रेड नहीं हो सकते।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के 25 साल पूरे, गवर्नर और सीएम ने दी शुभकामनाएं

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के 25 साल पूरे, गवर्नर और सीएम ने दी शुभकामनाएं
Next Article RJD की हार के बाद लालू परिवार में भूचाल : रोहिणी आचार्य ने उठाया बड़ा कदम

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.