Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 07:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा… जानें क्या
स्पोर्ट्स

149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा… जानें क्या

November 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भारत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो गया है। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 6 विकेट पर 247 रन बनाए हैं। दिन के अंत में सेनुरन मुथुसामी 25 रन और काइल वेरेने 1 रन पर खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।

भारत ने किए दो बदलाव

भारतीय टीम इस मैच में ऋषभ पंत की कप्तानी में उतरी है क्योंकि नियमित कप्तान शुभमन गिल उपलब्ध नहीं हैं। टीम में दो बदलाव किए गए—

auto
  • साई सुदर्शन को गिल की जगह मौका

  • नीतीश कुमार रेड्डी को अक्षर पटेल की जगह शामिल किया गया

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए कोर्बिन बॉस की जगह सेनुरन मुथुसामी को टीम में रखा है।

पहले दिन नहीं लगा कोई पचासा, टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

पहले दिन किसी भी बल्लेबाज का अर्धशतक नहीं लगा, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड बना जो 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार देखने को मिला।
किसी टीम की पारी में शीर्ष चार बल्लेबाजों ने 35 या उससे ज्यादा रन बनाए, लेकिन कोई भी 50 रन तक नहीं पहुंचा।

ओपनर एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। यह मौजूदा सीरीज की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। मार्करम 38 और रिकेल्टन 35 रन बनाकर आउट हुए।

कुलदीप यादव की फिरकी ने बदला मैच का रुख

पहला झटका बुमराह ने दिलाया, लेकिन दूसरे सत्र में कुलदीप यादव की फिरकी छाई रही।

  • कुलदीप ने रिकेल्टन और बाद में स्टब्स (49) को आउट किया

  • जडेजा ने बावुमा (41) का महत्वपूर्ण विकेट लिया

इस तरह दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष चार बल्लेबाज 35+ रन बनाकर भी अर्धशतक नहीं जुटा सके।

दूसरे दिन जल्दी विकेट लेने की कोशिश में भारत

तीसरे सत्र में सिराज ने डि जॉर्जी को 28 रन पर आउट किया। दिन के अंत तक अफ्रीका ने 247/6 रन बनाए।

भारत की ओर से—

  • कुलदीप यादव ने 3 विकेट

  • बुमराह, सिराज और जडेजा ने 1-1 विकेट लिया

दूसरे दिन भारत की कोशिश होगी कि दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को जल्दी समेटा जाए।

इसे भी पढ़ें : आईबी में MTS के 362 पदों पर Vacancy, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआईबी में MTS के 362 पदों पर Vacancy, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
Next Article ठंड की सिहरन में उम्मीद की गर्माहट : रांची की सड़कों पर JHALSA-DLSA टीम बनी सहारा

Related Posts

स्पोर्ट्स

ईशान किशन का कप्तानी में जलवा, दुनिया के टॉप-10 में बनाई जगह

September 11, 2026
स्पोर्ट्स

टीम इंडिया का तूफानी क्रिकेट कैलेंडर जारी, IPL 2027 से पहले 37 मुकाबले खेलेगी भारत

September 10, 2026
स्पोर्ट्स

खिताब बचाने भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया से पहला मुकाबला

September 9, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 18 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 18, 2026

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.