Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 09:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राष्ट्रपति का गुमला दौरा : कारकेड रिहर्सल से DC-SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
Headlines

राष्ट्रपति का गुमला दौरा : कारकेड रिहर्सल से DC-SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

December 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गुमला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Gumla : राष्ट्रपति के प्रस्तावित गुमला दौरे से पहले जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। डीसी प्रेरणा दीक्षित और एसपी हारिस बिन जमां ने संयुक्त रूप से सुरक्षा काफिले का कारकेड रिहर्सल कर सुरक्षा व्यवस्था और लॉजिस्टिक तैयारियों का परीक्षण किया। रिहर्सल में राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान मार्ग, वैकल्पिक रूट, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा घेरा और एस्कॉर्ट व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही संचार प्रणाली और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता को भी परखा गया। इसका मकसद था कि कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्था निर्बाध और सुरक्षित रहे।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

डीसी प्रेरणा दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, प्रशासनिक और लॉजिस्टिक व्यवस्था में शून्य त्रुटि सुनिश्चित हो। सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन करें।

पुलिस की समीक्षा और सतर्कता

पुलिस अधीक्षक ने रूट लाइन, बैरिकेडिंग, चेकिंग प्वाइंट्स, फील्ड ड्यूटी में तैनात बलों की जिम्मेदारियों और कंटिंजेंसी प्लान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मी अपनी जिम्मेदारी पूरी सतर्कता और अनुशासन के साथ निभाए।

कार्यक्रम का समय और मार्ग

राष्ट्रपति महोदया कल सुबह 10:50 बजे जशपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगी। वहां से सड़क मार्ग द्वारा गुमला के रायडीह प्रखंड स्थित शंख मोड़ मांझाटोली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जन संस्कृति समागम – कार्तिक जतरा 2025 में शामिल होंगी। कार्यक्रम का संभावित समापन दोपहर 12:20 बजे होगा, उसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से जशपुर हवाई अड्डे लौटेंगी।

अधिकारियों की मॉनिटरिंग और अंतिम ब्रीफिंग

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए डीसी और एसपी समय-समय पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अंतिम जॉइंट ब्रीफिंग शाम को आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, रांची में गवर्नर और सीएम ने किया स्वागत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमोबाइल स्क्रीन से शुरू हुई कहानी ले ली एक किशोरी की जान
Next Article राष्ट्रपति ने ओल चिकी लिपि की शताब्दी समारोह को बना दिया यादगार… जानें कैसे

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.