Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 04:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोबाइल स्क्रीन से शुरू हुई कहानी ले ली एक किशोरी की जान
Headlines

मोबाइल स्क्रीन से शुरू हुई कहानी ले ली एक किशोरी की जान

December 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मोबाइल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Koderma (Aftab Alam) : एक मोबाइल फोन, कुछ व्हाट्सएप मैसेज और एक किशोरी की टूटी हुई दुनिया। झुमरीतिलैया के गांधी स्कूल रोड के एक घर में बीते कल एक नाबालिग लड़की की बॉडी फंदे पर लटकती हालत में मिली। नेहा कुमारी, उम्र सिर्फ 17 साल। कक्षा 12 की छात्रा। जब उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लेकिन कहानी तब सामने आई, जब परिजनों ने उसका मोबाइल फोन खोला। स्क्रीन पर व्हाट्सएप चैट थी। सामने नाम था अंकित यादव, जयनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक। मैसेज में वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी थी। डराने वाले शब्द थे। फंसाने की बात थी। यह वही पल था, जब परिवार को समझ में आया कि नेहा शायद अंदर ही अंदर किस डर से जूझ रही थी।

घर से बाहर गए थे परिजन, कमरे में अकेली रह गई नेहा

मृतका के मामा लक्ष्मण यादव बताते हैं कि रविवार दोपहर वह और नेहा की मां गुड़िया देवी किसी काम से बाहर गए थे। नेहा घर में अकेली थी। रात को जब दोनों लौटे, तो अंदर का कमरा बंद था। दरवाजा खोला गया तो नेहा कुर्सी के सहारे साड़ी से बने फंदे पर छत में लगे हुक से लटकी हुई मिली। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

auto

गांव की पढ़ाई, शहर के सपने और अधूरी सुरक्षा

नेहा का पैतृक गांव जयनगर प्रखंड का चंद्रपुर है। उसने 10वीं तक की पढ़ाई पास के सतडीहा गांव से की थी। वहीं किसी समय उसकी दोस्ती अंकित से हुई होगी, ऐसा परिजनों को शक है। बाद में वह झुमरीतिलैया में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी।
पिता परिवार के साथ नहीं रहते थे। मां और मामा ही उसकी दुनिया थे। पढ़ाई पूरी कर कुछ बनने का सपना था, लेकिन एक डर ने सब कुछ तोड़ दिया।

खामोश रहती थी नेहा, दर्द किसी से नहीं कहा

परिजन बताते हैं कि नेहा हाल के दिनों में कम बोलने लगी थी। मोबाइल पर ज्यादा समय बिताती थी, लेकिन कभी किसी से कोई शिकायत नहीं की। शायद उसे डर था। शायद बदनामी का। शायद किसी वीडियो के नाम पर दी जा रही धमकी का।

पुलिस जांच में जुटी, मोबाइल बना अहम कड़ी

घटना की सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। पुलिस ने नेहा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और चैट में सामने आए तथ्यों को गंभीरता से खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें : कुंदा की रात खू’न से लाल, TSPC गुटों की आपसी जंग में दो ढेर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुंदा की रात खू’न से लाल, TSPC गुटों की आपसी जंग में दो ढेर
Next Article राष्ट्रपति का गुमला दौरा : कारकेड रिहर्सल से DC-SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.