Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 09:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में लॉकडाउन खत्म, अनलॉक-1 शुरू, राज्य के अंदर या बाहर जाने के लिए अब पास की जरूरत नहीं, जानिए और क्या-क्या खुलेगा
Headlines

बिहार में लॉकडाउन खत्म, अनलॉक-1 शुरू, राज्य के अंदर या बाहर जाने के लिए अब पास की जरूरत नहीं, जानिए और क्या-क्या खुलेगा

May 31, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना. बिहार सरकार नें केंद्र की तर्ज पर राज्य में अनलॉक-1 लागू करने का फैसला किया है। रविवार को गृह विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों का पालन राज्य किया जाएगा। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि केंद्र के द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों को बिहार मे यथावत लागू किया जाएग। सरकार ने सभी विभागों एवं क्षेत्रीय प्रशासन के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे गृह मंत्रालय के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।

केंद्र सरकार ने देश को तीन फेज में अनलॉक करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पहले फेज में 8 गतिविधियों को छोड़कर सभी तरह के कार्यों को छूट दी गई है। ये आठ गतिविधियां तीन चरणों में अलग अलग समय पर खुलेंगी। बिहार में 8 जून से धर्मस्थल, होटल, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल खुलेगी। स्कूल-कॉलेज खोलने की तारीख जुलाई में तय होगी।

auto

राज्य के अंदर या बाहर बिना पास जा सकेंगे

राज्य के अंदर या दूसरे राज्यों में लोगों की आवाजाही पर अब कोई रोक नहीं। आवाजाही के लिए लोगों को किसी तरह के पास या मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। राज्य अपने यहां आने वाले या राज्य से गुजरने वाले लोगों और सामान को नहीं रोक सकेंगे।

निगरानी कंटेनमेंट जोन में गहन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग होगी

जिला अधिकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के आधार पर कंटेनमेंट जोन तय कर सकेंगे। यहां पर 30 जून तक सख्त पाबंदियां रहेंगी। इस जोन में जरूरी गतिविधियों की ही इजाजत है। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग गहन तरीके से होगी। हर घर की निगरानी होगी।

हर तरह की दुकान और दफ्तर पूरी तरह खुलेंगे

अनलॉक-1 में नाई, सैलून के साथ ही गैर जरूरी सामान की सभी दुकानें 1 जून से खुल सकेंगी। सभी सरकारी, प्राइवेट दफ्तरों और औद्योगिक इकाइयों में सभी कर्मचारियों को बुलाकर पूरी क्षमता के साथ काम शुरू किया जा सकेगा। स्थानीय स्तर पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू करने पर भी गाइडलाइंस में कोई पाबंदी नहीं है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएबीवीपी के फेसबुक लाइव में बोले अर्जुन मुंडा -भारत अपनी संस्कृति और जीवन मूल्यों के बल पर संकटों का मुकाबला किया है
Next Article लद्दाख में टैंक तैनात किया चीन , भारत की ओर से भी भारी बंदोबस्त

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Headlines

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026
Headlines

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.