Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 09:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोकर में चल रहे गंदे धंधे का नेटवर्क ध्वस्त, मां-बाप-बेटा सहित सात अरेस्ट, SP क्या बता गये… देखें
Headlines

कोकर में चल रहे गंदे धंधे का नेटवर्क ध्वस्त, मां-बाप-बेटा सहित सात अरेस्ट, SP क्या बता गये… देखें

December 31, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गंदे धंधे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची की सदर पुलिस ने नशे का गंदा धंधा करने वालों को तगड़ा झटका दिया है। कोकर में इनके नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस ने धंधे में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में गिरोह का सरगना बेटा, उसके मां-बाप से लेकर किरायेदार और दोस्त तक शामिल हैं। गिरफ्तार तस्करों में सरगना अंबर कुमार राम, उसका बाप बाबला राम, मां मुन्नी देवी, किरायेदार दिव्या कुमारी, दोस्त पियुष कुमार, समीर तिर्की और अमन कुमार शामिल हैं। इन लोगों के पास से करीब 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, सात स्मार्ट मोबाइल फोन, ₹7300 कैश और KTM बाइक जब्त की गयी है। जब्त की गयी ब्राउन शुगर की कीमत बाजार में करीब 15 लाख रुपये आंकी गयी है। इस बात का खुलासा आज रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया है।

सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देश पर पूरे शहर में नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच सदर थानेदार कुलदीप कुमार के कानों में किसी ने हौले से फूंक मारी कि कोकर के तिरिल इलाके में ब्राउन शुगर का धंधा बेखौफ और बेरोक-टोक हो रहा है। मिली इंफॉर्मेशन पर एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश और सिटी एसपी पारस राणा की देखरेख में सदर डीएसपी संजीव बेसरी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम को सदर थानेदार इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार लीड कर रहे थे। पुलिस ने कोकर के तिरिल शांतिनगर स्थित अंबर राम के घर रेड मारी और अंबर, बाबला, मुन्नी देवी और दिव्या कुमारी को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर पुलिस की टीम ने पियुष कुमार, समीर तिर्की और अमन कुमार को गिरफ्तार किया। सभी के पास के कुल 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गयी। एसपी ने बताया कि ये लोग बिहार के आरा से ब्राउन शुगर लाकर रांची में खपाते थे। सदर थाना क्षेत्र के कुछ इलाके इनका हॉटस्पॉट थे।

Advertisement Advertisement

करीब 24 साल का अंबर राम के खिलाफ पुलिस फाइल में 16 मामले दर्ज हैं। वह कई दफा जेल भी जा चुका है। जब वह नाबालिग था, तब उसने रिमांड होम में बड़ा कांड किया। था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रिमांड होम में एक लड़के को बेतरह पीटा था, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। क्या बता गये सिटी एसपी पारस राणा… देखें

रांची के कोकर में चल रहे नशे के गंदे धंधे का नेटवर्क ध्वस्त, मां-बाप-बेटा सहित सात अरेस्ट, क्या बता गये सिटी एसपी पारस राणा… देखें pic.twitter.com/Z4tUl3T0SI

— News Samvad (@newssamvaad) December 31, 2025

इसे भी पढ़ें : तीन उचक्कों के धराते ही खुला चौंकाने वाला बड़ा राज… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमेहनत और प्रेरणा का संगम… प्रोजेक्ट ‘प्रयास’ ने दी नई उड़ान
Next Article जिम्मेदारी, संवेदना और सेवा, आयुक्त अंजनी मिश्र की विदाई में छलका सम्मान

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.