Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 05:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में कड़ाके के ठंड की वापसी, 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट
Headlines

झारखंड में कड़ाके के ठंड की वापसी, 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट

January 4, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ और हिमालय में हुई ताजा बर्फबारी के कारण पूरे राज्य में ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज से न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। अगले एक सप्ताह तक सर्द हवाएं चलेंगी और लोगों को कंपकंपी छूटेगी।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब झारखंड तक पहुंच गया है। हिमालय पर बर्फबारी के बाद ठंडी और शुष्क हवाएं राज्य की ओर आ रही हैं। इससे रात और सुबह के समय ठंड बहुत ज्यादा महसूस होगी। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन सुबह और देर रात कनकनी बनी रहेगी।

Advertisement Advertisement

15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज और कल के लिए 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, लातेहार, लोहरदगा और गुमला शामिल हैं। सुबह के समय दृश्यता बहुत कम रहेगी, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है।

तापमान में आई गिरावट

बीते 24 घंटों में कांके में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, मैकलुस्कीगंज में 6.5 डिग्री और गुमला में 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। रांची में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री और अधिकतम 22.8 डिग्री रहा। अगले 24-48 घंटों में तापमान और नीचे जा सकता है।

उड़ानें और ट्रेनें हुईं देर से

शनिवार रात घने कुहासे के कारण कोलकाता, पुणे, दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली कई उड़ानें 1-2 घंटे देरी से रांची पहुंचीं। लंबी दूरी की कई ट्रेनें भी घंटों लेट रहीं। मौसम विभाग ने यात्रियों को सुबह यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अगले सप्ताह तक रहेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक सुबह और रात में ठंड का असर बना रहेगा। ग्रामीण और खुले इलाकों में शीतलहर जैसा मौसम लगेगा। लोगों से अपील है कि गर्म कपड़े पहनें और सुबह जल्दी यात्रा करने से बचें।

इसे भी पढ़ें : कामकाजी लोगों को राहत, बिहार में बदला रजिस्ट्री का नियम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 04 जनवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article थानों का घटेगा बोझ, जांच होगी तेज, बिहार में पुलिस अंचलों का होगा पुनर्गठन

Related Posts

Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.