अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार सरकार ने राजस्व हितों और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। जनवरी 2026 के दौरान राज्य के सभी निबंधन कार्यालय रविवार और अन्य घोषित अवकाशों में भी खुले रहेंगे। इससे रजिस्ट्री से जुड़े काम बिना रुकावट पूरे किए जा सकेंगे।
जनवरी महीने के लिए विशेष व्यवस्था
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग के अनुसार यह व्यवस्था केवल जनवरी महीने के लिए लागू होगी। हालांकि राष्ट्रीय अवकाशों के दिन निबंधन कार्यालय बंद रहेंगे।
अवकाशों में भी सामान्य कार्य की तरह होगा निबंधन
राष्ट्रीय अवकाशों को छोड़कर बाकी सभी छुट्टियों में निबंधन कार्यालय सामान्य कार्यदिवसों की तरह संचालित होंगे। इन दिनों संपत्ति से जुड़े सभी दस्तावेजों का निबंधन किया जाएगा।
कामकाजी लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
इस फैसले से खासतौर पर कामकाजी लोगों को फायदा होगा, जिन्हें अब रजिस्ट्री के लिए छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे रविवार या अन्य अवकाशों के दिन भी आसानी से अपने दस्तावेजों का निबंधन करा सकेंगे।
रजिस्ट्री कार्यालयों में भीड़ होगी कम
सरकार के इस निर्णय से कार्यदिवसों में निबंधन कार्यालयों में लगने वाली भीड़ भी कम होने की उम्मीद है। इससे आम लोगों को समय की बचत के साथ बेहतर सेवा मिल सकेगी।
इसे भी पढ़ें : SP से लेकर IG तक… इन अधिकारियों ने सीएम हेमंत को दी शुभकामनाएं



