Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 01:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फैसलों से फुर्सत, फोरहैंड पर फोकस : रांची में जजों का बैडमिंटन संग्राम
Headlines

फैसलों से फुर्सत, फोरहैंड पर फोकस : रांची में जजों का बैडमिंटन संग्राम

January 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जजों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : आम तौर पर गंभीर चेहरों, फाइलों और फैसलों के बीच दिखने वाले न्यायाधीश जब रैकेट थामकर खेल के मैदान में उतरे, तो माहौल कुछ अलग ही था। खेलगांव परिसर स्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम में 2nd All India Judges Badminton Championship 2026 के दौरान न्यायपालिका का एक मानवीय और जीवंत रूप देखने को मिला। तीन और चार जनवरी को आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के नौ हाई कोर्ट से आए 31 न्यायाधीशों ने भाग लिया। अदालतों की व्यस्त दिनचर्या से निकलकर जब ये जज बैडमिंटन कोर्ट पर पहुंचे, तो न केवल मुकाबले खेले गए, बल्कि आपसी संवाद, मुस्कान और खेल भावना ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

रैकेट के साथ उतरी जिम्मेदारी और अनुशासन

मैच शुरू होते ही साफ हो गया कि यह सिर्फ औपचारिक खेल नहीं है। हर शटल पर फोकस, हर अंक के बाद आत्मसंयम और हार-जीत में सम्मान वही गुण थे, जो अदालत में फैसलों के समय दिखते हैं। मेन सिंगल्स से लेकर मिक्स्ड डबल्स तक सभी मुकाबलों में न्यायाधीशों ने पूरे मन से खेला। खास बात यह रही कि दर्शक दीर्घा में बैठे साथी जज तालियों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आए। कई बार मुकाबला खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ी मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से हाथ मिलाते दिखे, जैसे यह याद दिला रहे हों कि खेल भी जीवन की तरह संतुलन सिखाता है।

जीत से ज्यादा अहम रहा साथ

मेन सिंगल्स में बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति फरहान परवेज दुबास ने जीत जरूर दर्ज की, लेकिन उनके चेहरे पर जीत से ज्यादा संतोष दिखा। वूमेन सिंगल्स में उड़ीसा हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति सावित्री राठो की जीत ने साबित किया कि कोर्ट हो या खेल का मैदान, समर्पण ही असली ताकत है। डबल्स मुकाबलों में जो तालमेल दिखा, वह सिर्फ खेल की समझ नहीं बल्कि आपसी विश्वास का भी उदाहरण था। अलग-अलग राज्यों और न्यायालयों से आए जजों ने एक टीम बनकर खेला और यही इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

प्रतियोगिता का परिणाम

मेन सिंगल्स

विजेता : न्यायमूर्ति फरहान परवेज़ दुबास (बॉम्बे हाई कोर्ट)

उपविजेता : न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस (केरल हाई कोर्ट)

तृतीय स्थान : न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी (इलाहाबाद हाई कोर्ट)

वूमेन सिंगल्स

विजेता : न्यायमूर्ति सावित्री राठो (उड़ीसा हाई कोर्ट)

उपविजेता : न्यायमूर्ति रेखा बोराना (राजस्थान हाई कोर्ट)

तृतीय स्थान : न्यायमूर्ति नूपुर भाटी (राजस्थान हाई कोर्ट)

मेन्स डबल्स

विजेता : न्यायमूर्ति फरहान परवेज़ दुबास एवं न्यायमूर्ति सारंग वी. कोटवाल (बॉम्बे हाई कोर्ट)

उपविजेता : न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस एवं न्यायमूर्ति राजा विजयराघवन वी. (केरल हाई कोर्ट)

तृतीय स्थान : न्यायमूर्ति सी. सारावाना एवं न्यायमूर्ति जी.के. इलंथिरैयन (मद्रास हाई कोर्ट)

मिक्स्ड डबल्स

विजेता : न्यायमूर्ति वी. नरसिंह एवं न्यायमूर्ति सावित्री राठो (उड़ीसा हाई कोर्ट)

उपविजेता : न्यायमूर्ति रवि चिरानिया एवं न्यायमूर्ति रेखा बोराना (राजस्थान हाई कोर्ट)

तृतीय स्थान : न्यायमूर्ति फरजान्द अली एवं न्यायमूर्ति नूपुर भाटी (राजस्थान हाई कोर्ट)

जब सम्मान बना यादगार पल

समापन समारोह में झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने विजेताओं को सम्मानित किया। मंच पर खड़े जजों के चेहरों पर औपचारिकता कम और आत्मीयता ज्यादा थी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न्यायपालिका के सदस्यों को मानसिक सुकून देने के साथ आपसी जुड़ाव भी बढ़ाते हैं।

खेल ने जोड़ा, दूरी मिटाई

इस चैंपियनशिप ने यह साबित किया कि न्यायाधीश भी हमारी ही तरह इंसान हैं, जिनके लिए स्वास्थ्य, संवाद और मुस्कान उतनी ही जरूरी है जितनी जिम्मेदारी। कोर्ट के बाहर खेल के मैदान में बनी यह यादें शायद लंबे समय तक उनके साथ रहेंगी।

इसे भी पढ़ें : 9 हाई कोर्ट के 31 जज रांची के खेलगांव में दिखा रहे दम… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleT20 World Cup के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम
Next Article क्यों बनी बॉर्डर 2? रिकॉर्ड नहीं, यह है असली मकसद

Related Posts

Headlines

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026
Headlines

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026
Headlines

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026

राम की पैड़ी पर जलेगी 30 लाख दीपों की ज्योति, पांच दिन तक उत्सव में डूबी रहेगी रामनगरी

November 4, 2026

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.