Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 11:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 26 जनवरी को बदला रहेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम, इन रास्तों पर नो एंट्री
Headlines

26 जनवरी को बदला रहेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम, इन रास्तों पर नो एंट्री

January 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गणतंत्र
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : रांची में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह समारोह सुबह 9:00 बजे राज्यपाल संतोष गंगवार  के आगमन के साथ शुरू होगा। समारोह के सुचारू संचालन और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रांची पुलिस द्वारा विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

बड़े वाहनों पर प्रतिबंध

गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रांची शहरी क्षेत्र में सभी बड़े वाहनों (ट्रक, बस आदि) का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बाहर से आने वाले बड़े वाहन निम्नलिखित निर्धारित स्थानों तक ही पहुंच सकेंगे :

  • कांके से रांची (बोड़ेया मार्ग) → बोड़ेया
  • चाईबासा-खूंटी से रांची → बिरसा चौक
  • गुमला-सिमडेगा से रांची (अरगोड़ा मार्ग) → कटहल मोड़
  • गुमला-सिमडेगा से रांची → आईटीआई बस पड़ाव
  • जमशेदपुर से रांची → दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम
  • जमशेदपुर से रांची (सदाबहार चौक मार्ग) → सदाबहार चौक
  • कांके-पतरातू से रांची → लॉ यूनिवर्सिटी
  • बुटी मोड़ से कोकर (बरियातु मार्ग) → बुटी मोड़
  • बुटी मोड़ से कोकर (खेलगांव मार्ग) → खेलगांव चौक
  • तिलता चौक रिंग रोड से पिस्का मोड़ → पंडरा बाजार

VVIP/अतिथियों के लिए निर्धारित मार्ग

  • राज्यपाल संतोष गंगवार, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, सांसद/विधायक : एटीआई मोड़ → सिद्धू-कान्हू पार्क मोड़ → डॉ. श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय मोड़ → राजकीय गेस्ट हाउस से बायां मोड़ लेकर VVIP प्रवेश द्वार तक।
  • केंद्र/राज्य सरकार के पदाधिकारी: हॉटविप चौक → एटीआई मोड़ → रणधीर वर्मा चौक → डीसी  आवास चौक → कार्यक्रम स्थल।

पार्किंग व्यवस्था

क्र.सं.वाहन/व्यक्ति का प्रकारपार्किंग स्थल
1राज्यपाल महोदय का कारकेडमुख्य मंच के पीछे
2VVIP वाहनमुख्य मंच के पीछे
3पदाधिकारियों के वाहनमंच के पश्चिम, नीलाबर-पिताम्बर पार्क (ऑक्सीजन पार्क) के बगल
4नारंगी पासयुक्त वाहनमुख्य मंच से पश्चिम बने पार्किंग स्थल
5हरा पासयुक्त वाहनबापू वाटिका के सामने
6मीडिया कर्मियों के वाहनहॉकी स्टेडियम के उत्तर, बापू वाटिका के सामने, आर्मी ग्राउंड से सटा
7सामान्य वाहनटीआरआई के सामने मैदान स्थित

ड्रॉप गेट में वाहनों का प्रवेश

केवल विशिष्ट वाहनों को ही निर्धारित ड्रॉप गेट से प्रवेश की अनुमति होगी :

  • ड्रॉप गेट 01, 03, 05, 07 : VIP/पदाधिकारी/मीडिया
  • ड्रॉप गेट 11 : राज्यपाल/VVIP कारकेड
  • अन्य ड्रॉप गेट (02, 04, 06, 08, 09, 10, 12, 13, 14, 15): सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित।

महत्वपूर्ण निर्देश :

  • डीसी आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम तक कोई पार्किंग नहीं होगी।
  • रांची कॉलेज मोड़ से VVIP एंट्री गेट तक पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
  • शहर के अन्य मार्गों पर छोटे वाहनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।

रांची ट्रैफिक एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे गणतंत्र दिवस के दिन अनावश्यक रूप से मोरहाबादी मैदान क्षेत्र की ओर न आएं और जारी एडवाइजरी का पालन करें ताकि यातायात सुगम बना रहे। समारोह में शामिल होने वाले लोगों को पास के अनुसार ही पार्किंग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें : T-20 वर्ल्ड कप : बांग्लादेश के जगह इस देश की एंट्री लगभग तय

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleT-20 वर्ल्ड कप : बांग्लादेश के जगह इस देश की एंट्री लगभग तय
Next Article रांची में 26 जनवरी की तैयारी पूरी, 12 विभाग और 18 बटालियन की झांकियां मोहेगी मन

Related Posts

Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
झारखंड

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026
Headlines

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.